आज का राशिफल, 23 July, 2022

आज का राशिफल, 23 July, 2022

Today’s Horoscope (23 July, 2022)

पढ़ें 23, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में अपने सहयोगियो से सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आज दिन आपके लिए उत्तम रहेगा।

आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। भविष्य में आपको इसका लाभ अवश्य मिलेगा। आज किसी नए कार्य को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम होगा।

गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को आज अपने जीवनसाथी से किसी भी बात को नहीं छुपाना है, नहीं तो तनाव बढ़ सकता है।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए कुछ मिला– जुला रहेगा। बिजनेस करने वाले किसी भी कार्य को करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और जी जान लगा देंगे।

आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके ऊपर किसी काम का बोझ आ सकता है। आज आप यदि कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने बिजनेस में किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा नहीं करना है। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए भी जा सकते हैं।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए चारों ओर से खुशियां लेकर आएगा। संतान के विवाह से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो वह भी किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी।

आज आप अपने मित्र की लिए मदद के लिए भी आगे आएंगे। आपके आस पड़ोस में कोई विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

कन्या (VIRGO)  

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको आपके ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

परिवार के किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति न होने से आज परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके चारों ओर का माहौल कुछ अजीब सा रहेगा। आप आज जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आज आप अपने भाई से अपने बिजनेस के लिए सलाह ले सकते हैं, जिसमें आपको कुछ धन की आवश्यकता भी होगी।

यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा था, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। आज आप अपने परिवार के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आप कुछ परेशानियों से घिरे नजर आएंगे। आज आपको अपने हर कार्य को पूरा करने के लिए बहुत जद्दोजहद करनी पड़ेगी। यदि आपकी माताजी को कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था,

तो उसमें आज बढ़ोतरी हो सकती है। यदि आज किसी के साथ लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि उसके लिए दिन उत्तम नहीं है।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज का दिन आपके लिए कुछ मिला जुला रहेगा। बिजनेस में किसी भी कार्य को सोच विचार कर करें। आपको कोई भी नया कार्य करने से रोकना होगा क्योंकि उसके लिए आज दिन उत्तम नहीं है।

यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों अपनी शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

यदि आप कही शेयर संबंधी व्यापार करते हैं, तो आज उसमें आपको लाभ मिलने के योग बनेंगे।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए धैर्य से कार्य करने का होगा। आज आप जिस कार्य को धैर्य से करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त अवश्य करेंगे। यदि आपको अपने व्यापार के लिए कोई डील फाइनल करनी है,

तो आप अपने दिल और दिमाग दोनों से सोच कर के फैसला लें। आज आप अपने किसी परिजन के यहां जाने का प्लान बना सकते है।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य से भरा रहेगा। किसी मकान की खरीदारी करने से पहले अपने परिजनों से राय जरूर ले अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज आपको कोई नया ऑर्डर या कंस्ट्रक्शन मिलने की संभावना है।

संतान को अच्छे कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!