आज का राशिफल, 21 July, 2022

आज का राशिफल, 21 July, 2022

Today’s Horoscope (21 July, 2022)

पढ़ें 21, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपको सिद्धि दिलवाने वाला रहेगा। ऑफिस में आज आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, और आपके अधिकारी भी आपको सहयोग देगे। यदि कोई आपका सरकारी कार्य लटका हुआ है, तो उसमे किसी कागजात की कमी हो सकती है।

संतान के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। यदि आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपका शुभ कार्य में व्यतीत होगा। यदि आपका कोई आवश्यक कार्य है, तो उसक लिए समय अवश्य निकालें। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का भी प्लान बना सकते हैं।

आज पारिवारिक सदस्य मित्र और रिश्तेदारों की आपको आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, जिसे करने में आप बिल्कुल नहीं सोचेंगे, लेकिन मदद करते समय आपको अपनी बचत को ध्यान में रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपका अच्छे कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप अपने किसी सहयोगी की मदद करेंगे। ऑफिस में टीम वर्क के जरिए काम करके ही आज आपको सफलता मिल पाएगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आज आपको अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। यदि ऐसा हो, तो तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें। यदि आपको धन संबंधी समस्याएं चल रही थी, तो वह भी अब धीरे-धीरे समाप्त होगी।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक होगा। आज आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है। यदि पहले से कोई इलाज चल रहा हो, तो दवाइयों में किसी तरह की लापरवाही ना बरतें।

यदि आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य से भरा रह सकता है। आज आप आलस के चक्कर में अपने कार्य को आगे के लिए टाल सकते है, जिसके कारण आपको कुछ कार्यों से नुकसान हो सकता है।

संतान को आज यदि किसी कोर्स में दाखिला दिलाने की सोच रहे थे, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थीयो को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कन्या (VIRGO)  

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपके परिवार में कोई कलह पनप रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा। आज आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन इसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।

ज्यादा भाग दौड़ करने से आज आपको कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। आज आप अपने मित्रों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर मुलाकात कर सकते हैं।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में आज आपकी पुरानी योजनाएं फलीभूत होंगी, जो आपको अधिक धन लाभ दिलवाएगी। आज आज परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइज पार्टी का प्लान कर सकते हैं।

यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जुटे कर रहना होगा, तभी सफलता प्राप्त हो पाएगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने पिताजी के सहयोग की आवश्यकता होगी।

विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आएंगे। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको कोई अच्छा समाचार मिलने से आपके मन की निराशा खत्म होगी। नौकरी में आज आपकी अपने अधिकारियों से कोई झड़प हो सकती है, लेकिन इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा, लेकिन आप अपनी बुद्धि व विवेक से उन्हें सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने घरेलू कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। जीवन साथी के लिए आज आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ निवेश करने का मूड बनाएंगे, जिसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। आज आपको अपने किसी प्रिय से कुछ गुप्त जानकारी प्राप्त होगी, जिसका आपको भविष्य में भी लाभ होगा। आज आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपका परोपकार के कारण व्यतीत होगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में किसी कर्मचारी के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज सुबह से ही आपके सामने आवश्यक काम आ सकते हैं,

लेकिन आप धीरे-धीरे अपने सभी कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आज अपने साथी से कोई झड़प हो सकती है।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!