आज का राशिफल, 20 July, 2022

आज का राशिफल, 20 July, 2022
Today’s Horoscope (20 July, 2022)

पढ़ें 20, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना।

अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं।

ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं।

कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है।

वृष (TAURUS)

आपका दिन फायदेमंद रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे।

माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन (GEMINI)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है।

किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा।

कर्क (CANCER)

आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रह सकता है। आपको आलस्य महसूस हो सकता है।

आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।

सिंह (LEO)

आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।

किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं।

जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

कन्या (VIRGO)

आपका दिन फेवरेबल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे।

परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला (LIBRA)

आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक बात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए।

कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

वृश्चिक (SCORPIO)

आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।

कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

धनु (SAGITTARIUS)

आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा।

मकर (CAPRICORN)

आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप आफिस के किसी नए कार्य के लिये योजना बना सकते हैं। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो सकता है।

आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको सुख मिल सकता है।

कुंभ (AQUARIUS)

आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे।

पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन (PISCES)

आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं।

किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!