आज का राशिफल, 27 March, 2022

आज का राशिफल, 27 March, 2022

Today’s Horoscope (27 March राशिफल)

पढ़ें 27, मार्च 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप ऑफिस के कामों में व्यस्त रहेंगे और सभी काम समय रहते पूरा कर लेंगे। आज बच्चे आपको उनके साथ खेलने की जिद्द कर सकते है, जिससे आप उनकी बात मान लेंगे और बच्चों के साथ समय बिताएंगे। आज महिलाएं घर की कामों में व्यस्त रहेंगी जिससे उनको थकान महसूस हो सकती है । अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो समय उचित है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेगे। 

 वृष(TAURUS)

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। भाई-बहन किसी काम को पूरा करने में आपकी पूरी सहायता करेंगे। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। बच्चो का ज्यादा समय माता के साथ बितेगा। लवमेट्स बाहर घुमने का मन बनायेंगें जिससे रिश्तें में नयापन आयेगा। जीवन में चल रही समस्यायों से छुटकारा मिलेगा। कारोबार में बरकत होगी। धन लाभ के भी योग बन रहे है।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, आज आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव करेंगे, जिससे आपको काम करना आसान रहेगा। आज आप घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे। आज कोई भी फैसला सोच समझ के लें, हो सके तो आज किसी जरूरी चीज के लिए फैसला लेने से टले। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के विचारों से आज आप प्रभावित होंगे। लवमेटस आज थोडा परेशान हो सकते है। आपके काम में निरंतरता बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज कोई भी काम सोच समझ के करें और बहस बाजी से बचे वरना रिश्तों में मन मुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको प्यार से बात करनी चाहिए, इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।आप बच्चों को कहीं बाहर घुमाने लें जाने का प्रॉमिस करेंगें। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। पिता से आपको उचित सहयोग मिलेगा। रोजाना सुबह योगा करने से मोठापे से संबंधित परेशानी से छुठकारा मिलेगा। 

सिंह (LEO)

आज आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। आज आप अपने महत्वपूर्ण कागजातों की फाइल खोलेंगे, जिसमे आपको कोई पुरानी एफ़डी दिखेगी। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा और अपनी साथी पर विश्वास बनाये रखना होगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपके साथ सब बेहतर होगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है,आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। 

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। आज आपको कही से धन लाभ हो सकता है। आज आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएंगे जिससे आप सही ढंग से काम कर पाएंगे। आज दोस्त के साथ कही घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा करेंगे। ऑफिस के किसी काम को करने में सहकर्मी आपसे सहायता लेंगे। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। 

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने माता पिता के साथ समय बिताएंगे, और उनके कार्यों में मदद करेंगे। आज ऑफिस में आपको ज्यादा काम पद सकता है, इसलिए शांति मन के साथ सभी काम निपटाएं। आज आपको घर की कुछ जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसे निभाने में आप सफल भी होंगे। कोई दोस्त आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप खुद में परिवर्तन लाएंगे जिससे आपकी जिंदगी भी बदल जायेगी। आज आपको कोई स्पेशल चीज़ खाने का मन कर सकता है जिसके लिए आप खुद कुकिंग करेंगे। लेकिन अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे वह आपसे प्रसन्न होंगे। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी, नन्हे मेहमान के आने के भी योग बन रहे है। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। रिश्तों में मिठास भरेगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। जो लोग शादी शुदा नही हैं उनके लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं और शादी फिक्स भी हो सकती है। आज स्टूडेंट्स को और एग्जाम की तैयारी करने वाले लोगों को बड़ों का सपोर्ट मिलेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। जीवन में चल रही समस्यायों का समाधान मिलेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आप काम को लेकर थोड़े ढीले हो सकते है। आज किसी चीज को लेकर जिद्द ना करे वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। आज अपने खान पान पर ध्यान दे और बाहर का न खाए, वरना आपकी सेहत बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरुरत पड़ सकती है। पारिवारिक रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरूस्त महसूस करेंगें।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज लोग आपके काम से खुश होंगे जिससे सब जगह आपकी चर्चा होगी। आज आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी, जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आज आप परिवार का कोई जरूरी काम पूरा करेंगे। अगर अभी आपकी शादी नही हुई है तो आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। छात्र आज मन लगा के पढ़ेंगे और किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए माता पिता की मदद लेंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी। पारिवारिक रिश्तें मजबूत होंगे। कारोबार में बरकत होगी। 

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। आज आपको कही से धन का फायदा हो सकता है। शादीशुदा लोगों में आज प्यार बढ़ेगा और एक दुसरे के साथ समय बिताएंगे। आज आप किसी दोस्त से मिल सकते हैं। मेडिकल से जुड़े लोगों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप अपने वाणी पर संयम रखे, नहीं तो घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। रूका हुआ पैसा वापस आयेगा। 

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!