आज का राशिफल, 10 March, 2022

आज का राशिफल, 10 March, 2022

Today’s Horoscope (10 March राशिफल)

पढ़ें 10, मार्च 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । ऑफिस के किसी नये काम के लिए नई योजना को बनाने में आप सफल हो सकते हैं। इसमे आपको अपने सिनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम को पूरा करने में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कुछ लोगों को किसी न किसी तरह की आपसे मदद की जरुरत हो सकती है, जीसे पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। परिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा।

वृष (TAURUS)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको आज अचानक कही से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार करने वालो के लिए आज का दिन अच्छा है और मुनाफा मिल सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा। साथ ही किसी कम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी भी करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर रूझान बढ़ेगा। जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेगी। कामकाजी महिलाओं पर ऑफिस के काम का वजन कम रहेगा।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी काम में रूकावटें आ सकती हैं, जिससे आप थोड़े परेशान होंगे। किसी तरह की जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। नहीं तो वह काम आपको दोबारा भी करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा डिस्ट्रैक्ट हो सकता है। किसी एकान्त जगह पर पढ़ाई करने से अच्छे अंक प्राप्त भी होंगे। ईमानदारी की भावना आज अपने दिल में बनाए रखें। आपके सभी कष्टों का जल्द ही निवारण होगा।

कर्क (CANCER)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है। ऑफिस के कामों को पूरा करने में आपको ज्यादा समय लग सकता है। छोटे भाई बहन के साथ आपकी थोड़ी बहस हो सकती है, इसलिए आज उनकी गलतियों पर उन्हें थोडा प्यार से समझाए। माता- पिता का सहयोग आपके साथ हमेशा रहेगा, इससे आपकी परेशानी कम होंगी। आपको फिजुल के खर्चों पर भी नियंत्रण रखना चाहि इससे आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आप अपना हर काम पूरे मन के साथ करेंगे, जिससे आप सभी काम समय पर पूरे कर लेंगे। घऱ में खुशी का वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप धार्मिक कार्यों में भी मन लगायेंगें, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। सोचे हुए काम समय से पूरे हो जायेंगें। रचनात्मक काम में लगे लोगों को फायदा हो सकता है, समाझ में आपका मान सम्मान बढेगा। कारोबार में बरकत होगी। बच्चे पढाई में मन लगाएंगे।

कन्या (VIRGO)

आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। कारोबार में अचानक आपको फायदा दिलाएगा। सहकर्मी आज आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। पैसे कमाने के नए विचार आपके मन में आयेंगे। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ ईमानदार होना आपके लिए फायदेमंद होगा। मन में आए नए विचारों से आपको लाभ होगा। इस राशि के वकीलों को किसी पुराने मुद्दे पर जीत हासिल होगी।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा और धन लाभ होगा। इधर की बात उधर करने से बचे अन्यथा आपको इससे परेशानी हो सकती है। आपके ऊपर कुछ पारीवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है, लेकिन आप इसे बेहतर तरीके से पूरा भी कर लेंगे। कम्प्यूटर के छात्रो को कुछ नया सिखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। घर में कोई खुशखबरी का माहौल होगा जिससे घर में खुशियां बनी रहेगी। आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी पर विशवास बनाये रखें ,आपके रिश्तों में मिठास आयेगी। आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं, जिसमें आपके बड़े भाई आपका साथ देंगें, और भविष्य में आपको सफलता जरूर मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की राय आपके रूके हुए काम पूरा कर सकती है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके सभी काम समय से बनते नज़र आयेंगे। सोशल मिडिया के जरिए आज आप किसी की मदद कर सकते है जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। किसी भी काम को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा। किसी तरह का सरप्राइज आपको मिलेगा। आप लोगों की अपेक्षाओं पर खड़े उतरेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार को बढ़ाने में थोडी मेहनत करनी पड़ सकती है। पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा।। स्वास्थ्य के लिहाज से आपकी सेहत फिट एंड फाइन रहेगी। आज आप सामाजिक कामकाज में आप बिजी हो सकते हैं, इसमे आपको सफलता भी जरूर मिलेगी। आज आप अपने पार्टनर के साथ फिल्म देखने जा सकते हैं, जिससे आप दोनो के बीच मधुर संबंध बनेंगे।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिवारवालों के साथ मिलकर किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुडें लोगों को आज कुछ नया पढ़ाने का मोका मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी काम में माता-पिता की ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा , लोग आपके सभाव से प्ररेण लेंगें।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साह भरा रहेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आप हर काम लग्न से करेंगें आपकी मेहनत और लगन देखकर लोग आपकी तारिफ भी करेंगें। जीवनसाथी के साथ आप धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। रचनात्मक काम में लगे लोगों को फायदा हो सकता है। फिटनेस के क्षेत्र से जुड़े लोग आज कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ के मामले में आप ठीक ही रहेंगे।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!