आज का राशिफल, 07 July, 2022

आज का राशिफल, 07 July, 2022

Today’s Horoscope (07 July, 2022)

पढ़ें 07, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप परिवारवालों के साथ समय बितायेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।

छोटे बच्चों को कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।

वृष (TAURUS)

आज का दिन काम के सिलसिले में यात्रा में बीत सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी ट्रेडिशनल चीज़ के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं। बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप अपने काम में पूरा आनंद लेंगे। आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा।

कोई करीबी आपको खुशी के पल जीने का मौका दे सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिये मिला-जुला रहेगा। किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। जो लेखक हैं, उनकी किसी कविता की प्रशंसा हो सकती है।

माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद कर सकता है। आपको किसी काम में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है।

सिंह (LEO)

आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है, जिसमें आपको बहुत अच्छा लगेगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के चांस नजर आ रहे हैं।

छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी।

कन्या (VIRGO)

आपके लिए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। किसी काम से मुनाफा मिल सकता है। लोग आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने जा सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। छात्र अपने करियर सम्बन्धी सीनियर से सलाह ले सकते हैं।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद हो सकती है।

स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद भी ले सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत लायेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा।

इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं। जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगे,वो पूरा हो सकता है। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे।

जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें किसी शादी समारोह में अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन जीवन में अहम मोड़ ला सकता है। आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें।

अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिये बाहर भेजा जा सकता है। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। परिवार की उलझनों को सुलझाने में मदद मिल सकती है। छात्रों को पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है।

आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं। आपको उनकी बातों पर गौर करना चाहिए।

मीन (PISCES)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। दिनभर मस्ती रहेगी।

आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आप अपनी बात कहने में बहुत हद तक सफल होंगे।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!