आज का राशिफल, 08 July, 2022

आज का राशिफल, 08 July, 2022
Today’s Horoscope (08 July, 2022)

पढ़ें 08, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। अगर आज अपनी किसी जरूरी काम की यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आज अधिकारी से आपका कोई विवाद होता है।

वृष (TAURUS)

आज के दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेंगे। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। यदि आपने पार्टनरशिप में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाएं बनाने में सफल होंगे। आज आप अपने पुराने कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि लेकर आएगा। यदि आपकी नौकरी में अपने सहयोगियो से अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आज कोई वाद विवाद होता है, तो जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष काम करने के लिए होगा। आज आपको अपने पुराने सहयोगियों से लाभ होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने अभी तक यदि अपने परिवार वालों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। आज आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। यदि आज आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ना खरीदे क्योंकि वह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
यदि आज आप साझेदारी में कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो वह उत्तम रहेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आज यदि आपका कोई काम बिगड़ा हुआ था, तो वह बनने की पूरी संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में विजय प्राप्त होगी। यदि आपका लंबे समय से कहीं धन फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज के दिन आपको मन मुताबिक कार्य करने का मौका मिलेगा, आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी। आज आपको पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन लाभ मिलता दिख रहा है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपको अपने विचलित मन को एकाग्र करना होगा, तभी आप अपने अधूरे कार्य को पूरा कर सकेंगे। पूजा पाठ में रुचि बढ़ी दिखेगी। आज आपको भाई बहनों का सुख और सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी मित्र के घर पार्टी में जा सकते हैं।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए सभी मामलों में सतर्कता रखने वाला रहेगा। आज किसी को भी यदि धन उधार देना हो, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योंकि उसके वापस मिलने की उम्मीद ना के बराबर है। परिवार में आज भाई व बहन से यदि कोई विवाद था, तो वह दूर होगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चे वाला रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन्य व्यय करेंगे व घर की साज-सज्जा के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। सायंकाल के वक्त आज आपको किसी धार्मिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए सुबह से ही शुभ समाचार की लाइन लगी रहेगी। दोस्तों व रिश्तेदारों से भी आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों की सलाह की आवश्यकता होगी।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!