आज का राशिफल, 08 August, 2022

आज का राशिफल, 08 August, 2022

Today’s Horoscope (08 August, 2022)

पढ़ें 08, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के कार्य पूरे होने में थोड़ा समय लगेगा, जिससे आज आपको एक्स्ट्रा काम करना पड़ेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है।

आज आपके घर अचानक से किसी रिश्तेदार का आगमन होगा, जिनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज आपके सेहत में सुधार आयेगा।

वृष (TAURUS)

आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज समय से काम पूरे होने के बाद आप रिलैक्स महसूस करेंगे। पुराने लोगों से मुलाकात आपको फायदा दिलाएगी।

कारोबारियों को किसी जरूरी काम से यात्रा करना पड़ेगा। आज अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ टाइम स्पेंड करनें से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम आज आप जल्द ही निपटाने लेंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आज तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

आज दोस्तों के साथ घर पर ही लंच का आनंद उठाएंगे। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको राहत मिलेगी।

कर्क (CANCER)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको आलस्य महसूस होगा।

आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

सिंह (LEO)

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आप किसी भी काम को नए तरीके से करने की सोचेंगे। किसी काम को पूरा करने में आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेंगी।

आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। लवमेट्स एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे जिससे रिश्तें अच्छें होंगे।

कन्या (VIRGO) 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से भविषय में आपको फायदा मिलेगा।

परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आज आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। आज घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बन रहा है।

तुला (LIBRA)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदलेगी। आज आपका कुछ खास काम पूरा होते-होते रूक सकता हैं।

आज आपके कारोबार में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा, जिससे कुछ अधिक ही धन लाभ होगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे है।

छात्रों की आज पढ़ाई के प्रति रूची बढ़ेगी। आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में पदोन्नती के योग बन रहे है। आज आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी।

आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो जाएगा। आप अपने काम को बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे,

लेकिन उस विषय से जुड़े अनुभवी लोगों से जरूर सलाह ले लें। आज आप किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाएंगे। आज संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा।

जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। आज आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ऑफिस में बॉस आपकी तारिफ करेंगे।

मीन (PISCES)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम से भागदौड़ अधिक होगी, जिससे आप थकान महसूस करेंगे। करोबार में बरकत होगी और उम्मीद से अधिक फायदा होगा।

आज आप किसी से भी बात करते वक्त अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे बच्चो की सेहत का खास ख्याल रखें।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!