आज का राशिफल, 06 July, 2022

आज का राशिफल, 06 July, 2022

Today’s Horoscope (06 July, 2022)

पढ़ें 06, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं।

सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। संतान के किसी फैसले से आज आपको निराशा हो सकती है।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ चढकर हिस्सा लेंगे।

रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रह सकता है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं।

आज आपको अपने पिताजी के आशीर्वाद से बहुमूल्य वस्तु व संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज पदोन्नति मिल सकती है। 

कर्क (CANCER)

आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन आने से आपको लाभ होगा। व्यवसाय में यदि नई योजनाएं बनाई हैं, तो उनको आज गति मिल सकती है।

यदि आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो सोच समझ कर ले। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज सफलता प्राप्त हो सकती है।

आज आप अपने बच्चों के भविष्य से जुड़े कुछ फैसलों को अपने जीवन साथी की मदद से सुलझाएंगे।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी कोर्स के लिए आवेदन किया है, तो उसमें आज दाखिला मिल सकता है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में जुड़े लोगों को आज कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।

व्यापार में भी आज आपको आय के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। भागदौड़ अधिक रहने के कारण आज आपके स्वास्थ्य पर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपनी नौकरी में वाणी पर संयम बनाए रखना होगा। यदि आपके किसी सहयोगी से आपकी बहस बाजी होगी, तो उसे अनदेखा करें।

आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप अपने परिजनों के साथ भेंट व बातचीत में व्यतीत करेंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। यदि आपका संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है।

आज किसी रिश्तेदार को रुपये पैसे का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। आज आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज आप अपने सभी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। यदि आपने आज कुछ कार्यों को करने का मन बनाया है, तो सबसे पहले उन्हें ही पूरा करने की कोशिश करें।

यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतें क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। कोई शारीरिक कष्ट आज आपको परेशान कर सकता है।

आज आप अपने माता पिता के साथ परिवार के कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज वैवाहिक जीवन में आनंद बढेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

आज आपको अपने व्यापार के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को मानसिक भार से छुटकारा मिल सकता है।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!