आज का राशिफल, 17 June, 2022

आज का राशिफल, 17 June, 2022

Today’s Horoscope (17 June, राशिफल)

पढ़ें 17, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी।

किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। दोस्तों से किसी कार्य में मदद ले सकते है। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष (TAURUS)

आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। घर में खुशी का माहौल बनेगा। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन (GEMINI)

आज ऑफिस में काम का प्रेशर थोड़ा बढ़ सकता है। कुछ मामलों में समाधान निकालने में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।

पारिवारिक कामों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क (CANCER)

आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर की दिशा में बदलाव ला सकती है। आर्ट्स स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

आपका कोई काम बनते-बनते रुक सकता है। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य आज मिला-जुला रहेगा, जंक फूड खाना अवॉयड करें। आज पूरें दिन मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO)

आज कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। सफलता के नए आसार खुलेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलने से आपको फायदा होगा।

आपकी बहुत-सी उलझनें दूर होंगी। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

कन्या (VIRGO)

आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। आज कुछ जरूरी निर्णय आपको फायदा दिला सकते हैं। कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है।

धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले मे चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपका पूरा ध्यान आपके काम में लगा रहेगा।

तुला (LIBRA)

आज किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। नये कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए।

आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। आज परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज तरक्की के नए रास्ते नज़र आयेंगे। शाम को बच्चों के साथ टाईम स्पेंड करेंगे। रूके हुए काम में सफलता मिलेगी। साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है।

लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। सिविल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको कोई गिफ्ट दे सकते है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगी।

मकर (CAPRICORN)

आज पहले किये गये काम में मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा। ऑफिस में खुशनुमा रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

आज कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आसपास के लोगों से मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।

कुंभ (AQUARIUS)

आपके भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम आज पूरा हो जाएगा।

वकीलों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आज कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिलेगी। काम में सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES)

आज किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आज घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है।

आप कोई सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं इसलिए अपनी सभी जरूरी चीजों का ध्यान रखें। आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!