आज का राशिफल, 22 August, 2022

आज का राशिफल, 22 August, 2022

Today’s Horoscope (22 August, 2022)

पढ़ें 22, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज व्यापार में धन लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।

वृष (TAURUS)

आज पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा।

छात्रों को आज परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। प्रॉपर्टी खरीदने में आ रही दिक्कत दूर होंगी। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी।

मिथुन (GEMINI)

आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा।

इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

कर्क (CANCER)

आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा।

प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी।

सिंह (LEO)

आज पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा। आज आपका रुझान भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रहेगा।

कारोबार में कर्मचारियों पर ध्यान दें उनको अच्छा लगेगा। आज सेहत पहले से ठीक रहने वाली है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है।

कन्या (VIRGO) 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला हैं। जो युवा जॉब की तलाश में है आज उनकी अच्छी जगह नौकरी लगेगी। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बुक सेलर के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला होगा। राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में अच्छी छवी बनेगी। पैसों से जुड़े मामलों में सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा।

तुला (LIBRA)

आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। छात्रों को आज परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी उनके साथ आप अपनी पुरानी यादे ताजा करेंगें।

नन्हे मेहमान के आने से घर में खुशियाँ आएँगी। लवमेट्स से आज उपहार मिलने से प्रसन्नता होगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी।

अगर आप अपने बड़े भाई के सहयोग से कोई काम को शुरू करेंगे तो उसमें आपको तरक्की जरूर मिलेगी। विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपका स्वास्थ् उत्तम रहने वाला है।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज किसी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह लेना अच्छा रहेगा। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

आज आप किसी जरूरी काम में बिजी रहेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको लोगों से मदद मिलेगी। अचानक घर पर कोई मित्र आयेगा। जिसके साथ आप लंच का प्लान बनायेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज आपको अपना कार्य पूरा करने में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। रात को परिवार सहित डिनर का आनंद उठाएंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

कुंभ (AQUARIUS) 

आज आप पूरा दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। टीचरों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। आज आप जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे।

मीन (PISCES)

आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।

आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत महसूस करेंगे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!