आज का राशिफल, 19 February, 2022

आज का राशिफल

आज का राशिफल, 19 February, 2022
Today’s Horoscope (19 February राशिफल)

पढ़ें 19, फरवरी 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज के दिन आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। व्यापार में अच्छी गति से आपको लाभ होगा। आपके कुछ काम आज अटक सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी की मदद से सब कुछ ठीक हो जायेगा। आपको काम के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने चाहिए। अपनी स्किल्स को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। शाम के समय किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपको वहां पर अपने कुछ पुराने दोस्त भी मिलेगे। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा,आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृष (TAURUS)

आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आज आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लें। धार्मिक कार्यो में सहयोग देंगें और सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बनी रहेगी। नए शादी-शुदा लोगों के जीवन में मधुरता आयेगी। आज आपको किसी दोस्त से जुड़ी महत्वपूर्ण बात पता चलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

मिथुन (GEMINI)

आज आप किसी काम को पूरा करने के लिये कुछ नया तरीका निकाल सकते हैं, इससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। इस राशि के कारोबारियों को किसी दूसरी कम्पनी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको आज के दिन कोई बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपके परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आपने हाल ही में किसी नयी परियोजना में हाथ लगाया है, तो आपको बहुत जल्द ही अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे।

कर्क (CANCER)

आज आप अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए सोच सकते हैं। कार्यस्थल पर सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक रूप से आपको माता-पिता का सहयोग मिल सकता है। आसपास के लोगों को किसी काम के लिए आपकी जरूरत पड़ेगी। आपके लिए कहीं बाहर यात्रा के योग भी बन रहे हैं। सेहत के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे। आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे। ऑफिस में आपको किसी काम केलिये पुरस्कार मिलेगा| आज आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

सिंह (LEO)

आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अचानक नए स्रोतों सेआपको धन लाभ होगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं,उनको कोई बढ़िया ऑफर मिलेगा। घर में किसी शुभ-प्रसंग का आयोजन होगा। बच्चों के साथ जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आज आपकी किसी प्रिय व्यक्तिसे मुलाकात होगी। रूके हुए पैसे वापस मिलेगे।

कन्या (VIRGO)

आज आपके सभी काम सरलता से पूरे हो सकते हैं, लेकिन तभी जब आप उचित दिशा में मेहनत करें। आज आपको कुछ नये विचारों परकाम करने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। आपको बाहर की तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी भाग ले, सफलता जरूर मिलेगी। इससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। घर में माता के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंग, जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

तुला (LIBRA)

आज आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य को प्राप्त करने मेंसहायता करेगी। आप पहले से ज्यादा बेहतर ढंग से अपने काम को पूरा करेंगे। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप किसी तरह का लेन-देन करने जा रहे हैं, तो किसी बड़े की राय लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। जीवन में सफलता मिलेगी। बाहर का खाने से बचें, पेट सबंधित परेशानी खत्म होगी।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज किसी आर्थिक योजना के लिये लिया गया फैसला आपके लिये लाभदायक होगा। आपकी हेल्थ बेहतर रहेगी। आप परिवारवालों के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। कोई अनुभवी व्यक्ति आपकी काम में मदद कर सकता है। विवाहित आज कहीं बाहर जाने का प्लान बनेगा , इससे रिश्तो में मजबूती आयेंगी। मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा। अगर आप एक आर्किटेक्ट हैं, तो आपको किसी दोस्त की सहायता से आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे। कारोबार में आ रही परेशानियों का हल निकलेगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए बहुत खास होने वाला है। घर का वातावरण अच्छा बना रहेगा। थोड़ी सी मेहनत करने से अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। आप अपने प्यार को कोई उपहार दें इससे आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। साथ ही पढ़ाई के मामले में दूसरे बच्चे आपसे प्रेरणा लेंगे। जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। आपके सुख-साधनों में भी बढ़ोतरी होगी। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। कारोबार में बरकत होगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मकर (CAPRICORN)

आज आपके कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। आप कुछ नया सोचने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। मित्रों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको उनसे अपने काम में मदद मिलेगी। जो लोग मैनेजर पोस्ट पर हैं, आज उन्हें अपने काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय को लेकर आपका विवाद हो सकता है। धैर्य रखने से चीज़ें जल्द ही अच्छी होंगी। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन ठंडा खाने से बचें।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। किसी काम को शुरू करने से पहले भगवान का आशीर्वाद जरूर लें, इससे आपको फायदा मिलेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके साथ बात करके आपकी दिनभर की थकान दूर हो जायेगी। आप किसी भी कार्य को करने के लिए आज पूरी तरह से तैयार होंगे। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेगी। आपका कोई खास काम माता-पिता की मदद से पूरा होगा। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन (PISCES)

आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा। आज किसी कलात्मक चीज़ के प्रति आपका झुकाव अधिक होगा। पूजा-पाठ में भी मन लगा रहेगा। ऑफिस में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्यार बना रहेगा। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!