आज का राशिफल, 16 June, 2022

आज का राशिफल, 16 June, 2022

Today’s Horoscope (16 June, राशिफल)

पढ़ें 16, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कार्यों में विलंब हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने कार्य पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा।

नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति मिलेगी। अविवाहितो के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए उन्नति के शुभ योग लेकर आएगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

यदि आज आप किसी जरूरी कार्य में निवेश करना चाहते हैं, तो बेफिक्र होकर करें। क्योंकि भविष्य आपको इसका भरपूर लाभ मिलने वाला है।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज व्यवसाय में आपको लाभ होगा। आप अपने माता पिता की सेवा करेंगे। आज आपने अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसका आपको किसी हर व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की आज वेतन वृद्धि हो सकती है।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में रिस्क लेना पड़ सकता है जिससे आपको आगे जाकर फायदा मिलेगा।

यदि आप कहीं पर कोई इन्वेस्टमेंट करना और जमीन जायदाद आदि का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके दस्तावेजों को सावधानी से जांच लें, नहीं तो आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज आप कहीं छुट्टी लेकर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आज आप अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके परिवार की खुशियों के मामले में लकी रहेगा। आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

परिवार के किसी सदस्य के विवाह पर मुहर लग सकती है। संतान के लिए चिंता सता सकती है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी आइडिया को लगाकर कार्य करेंगे, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगा।

आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, वह खुशी-खुशी करेंगे।

परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आप अपने सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार में लाभ मिलेगा।

सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि किसी संपत्ति की खरीदने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आप काफी मस्ती के मूड में खड़े रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

संतान के भविष्य की आज आपको थोड़ी चिंता सता सकती है। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताओं भरा रह सकता है। आज आपको कुछ मानसिक चिता परेशान कर सकती हैं।

यदि आप किसी पर भी भरोसा करो तो उसको बहुत ही सोच विचार कर करें क्योंकि वह आज आपको धोखा दे सकते है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!