दांत खराब होने के कारण [WHY OUR TEETH DECAY]

WHY OUR TEETH DECAY in hindi

अच्छे व स्वस्थ दांत चेहरे की सुन्दरता बढाते है वैसे तो दांत भोजन को चबाने के काम आते हैं। आप सभी जानते होंगें की दांतो को स्वस्थ रखने के लिए उन्हे साफ रखना कितना जरुरी है। दांतो को ज्यादा नुकसान खाने-पीने और बेकार आदतो के कारण ही पहुँचता है।

चलिये इस विषय पर आगे चर्चा करते हैं

दांत खराब होने के कारण [WHY OUR TEETH DECAY]

1) ज्यादा मिठाई, टाफी या चॉकलेट खाने वाले लोगों के मुँह में अधिक बैक्टीरिया चिपक जाता है जिससे कैविटी होती है और कीड़ा लग जाता है।

2) डिब्बाबंद जूस जैसे कोल्ड ड्रिंक,एनर्जी ड्रिक इन सब मे मिठास ज्यादा होने से इसके सेवन से भी दांत खराब होने लगते हैं।

3) कुछ लोग तनाव और नींद की कमी के चलते अपने दांतों को आपस में रगड़ने लगते हैं इससे भी दांत कमजोर होने लगते हैं।

4) बोतलों के ढक्कन खोलने के लिए अगर आप भी दांतों का इस्तेमाल करते हैं तो संभल जाइये क्योंकि ऐसा करने से दांतों में दरारें आने लगती हैं और दांत कमजोर होकर टूट भी सकते हैं।

5) कई बच्चे पेंसिल को चबाने की आदत रखते हैं ,कई बड़े लोगों को भी काम के दौरान पेन मुँह में रखने और चबाते रहने की आदत पड़ जाती है। ऐसा करने से भी दांत खराब हो सकते हैं।

दांत खराब होने के लक्षण [SYMPTOMS OF TOOTH DECAY]

1) दांत मे दर्द होना।

2) दांतो का घोघला होना और कीड़ा लगना ।

3) दांतो का रंग पीला पड़ना।

4) मुह व सांसो से गंध( बदबू) आना।

5) दांतो मे दरार आना।

6) दांतो मे झनझनाहट होना, ठंडा या गर्म लगना।

दांत खराब होने से बचने के उपाय/बचाव [HOW TO PREVENT TOOTH DECAY]

1) दिन मे दो बार ब्रश करें।

2) खाने के बाद कुल्ला जरूर करें।

3) माउथवाश का इस्तेमाल करें।

4)  दांतो की सफाई का ध्यान रखे।

5) मीठा कम खाये।

6) डिब्बाबंद चीज़ो को कम उपयोग करे।

7) पेन,पेंसिल को ना चबाऐ।

8) दांतो से कोई ढक्कन ना खोले।

खराब दांतों का उपचार कैसे करें [TREATMENT OF TEETH DECAY]

1)  खराब दांतो की सफाई कराऐ।

2) फ्लोरिडाइड टूथ पेस्ट के साथ ब्रश करे।

3) नीम के पत्तो को चबाऐ, इसे चबाने से दांत मजबूत होते है और यह दांतो मे लगे प्लाक को भी हटाता हैं।

4) अपने आहार मे रेशेदार भोजन शामील करे।

अच्छी आदते अपनाकर दांतो को स्वस्थ रखा जा सकता है। [BY ADOPTING GOOD DAILY HABITS WE CAN AVOID TEETH DECAY]

अपने बच्चो को बचपन से ही दिन मे दो बार ब्रश करने की आदत डाले उन्हे समझाए की दांतो को साफ और स्वस्थ रखना कितना जरूरी है। दांतो को साफ रखने से वे सफेद दिखते है, चमकते है और मुँह या सांसो से कोई बदबू भी नही आती। जिससे आपकी पर्सनैलिटी मे चार चाँद लग जाते है। इसलिए सभी अपने दांतो का ख्याल रखे।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

1 Response

  1. Shalini sachan says:

    Such a great information

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!