ये घरेलू नुसके दिलाएंगे लूज़मोशन से छुटकारा

ये घरेलू नुसके दिलाएंगे लूज़मोशन से छुटकारा [Loosemotion Home Remedies]

दस्त एक ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है और किसी भी मौसम में हो सकती है। हालांकि यह कोई बहुत बड़ी शारीरिक समस्या नहीं है मगर इसके रहते पीड़ित के दैनिक कार्यों में काफी बाधा आती है।

दस्त को समय पर सही ना किया जाए तो कई बार यह समस्या आगे चलकर बड़ा रूप ले सकती है, इसलिए दस्त की रोकथाम के उपाय जल्दी से कर दिए जाने चाहिए।

दस्त को ठीक करने के लिए कई लोग डॉक्टरी दवाइयों का सहारा लेते हैं हालांकि कई लोग इसे घर पे ही ठीक करने के भी उपाय करते हैं। आज हम जानने वाले हैं दस्त से जुड़ी कुछ सामान्य जानकारी और इसको ठीक करने के कुछ घरेलू उपाय [home remedies]

दस्त को ठीक करने के घरेलू उपाय [Loosemotion Cure Home Remedies in Hindi]

1. दस्त [Loosemotion] क्या है

जब हमारी बॉडी में खाना सही से पाचन नहीं होता है और अर्धपाचित अवस्था में खाना हमारे गुदा मार्ग [anus] से बाहर आ जाता है तोह इसे ”दस्त लगना या लूसमोशन” कहते हैं।

माना जाता है कि यह शरीर में वात दोष के असंतुलित हो जाने से उत्पन्न होता है। जिससे हमारा digestion system कमजोर हो जाता है और मल थोड़ी-थोड़ी मात्रा में झाग के रूप में होने लगता है।

2. दस्त क्यों होते हैं [Reason of Loosemotion]

दस्त कई कारणों से हो सकते हैं हालांकि सबसे मुख्य कारण इस प्रकार हैं-

i. दूषित भोजन या जल का सेवन।

ii. बासी भोजन खाना

iii. तैलीय पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन।

iv. मल को अगर अधिक देर तक रोका जाए तो भी दस्त की समस्या हो सकती है।

v. बहुत ज्यादा शराब पीने से भी दस्त हो सकते हैं।

vii. अत्यधिक मिर्च-मसाला या फिर बहुत अधिक मीठा खाना खाने से भी दस्त लग सकते हैं।

3. छोटे बच्चों में दस्त क्यों होते हैं

अक्सर देखा जाता है कि छोटे बच्चे दस्त की समस्या से काफी पीड़ित रहते हैं इसके कई कारण हो सकते हैं-

पहला, हो सकता है कि बच्चे की माँ संतुलित आहार ना ग्रहण कर रही हो, जिसकी वजह से दूध पी रहे बच्चे पर इसका प्रभाव पर रहा हो।

दूसरा, हो सकता है कि बच्चे को भोजन कराने में स्वच्छता का विशेष ध्यान ना रखा जा रहा हो, जिससे यह समस्या हो सकती है।

4. दस्त से होने वाली अन्य बीमारिया

दस्त को अगर समय रहते ध्यान देकर ठीक ना किया जाए तो यह कई अन्य समस्याएं पैदा कर सकता है, जो कुछ इस प्रकार हैं-

i. लंबे समय तक चलने वाले दस्त त्वचा में झुर्रियां पैदा कर सकते हैं

ii. लंबे समय तक दस्त चलने से शरीर में पानी की भारी कमी हो जाती है।

iii. दस्त से उलटी की परेशानी होना आम बात है।

iv. दस्त से शरीर में iron तत्व की कमी हो जाती है जो एनीमिया बीमारी को पैदा करती है।

v. दस्त के लंबे समय तक टिकने से सांस फूलने की बीमारी अक्सर हो जाती है।

vi. कई लोगों को दस्त के दौरान बुखार का भी सामना करना पड़ता है।

अब जानते हैं दस्त को आप घरेलू उपायों के द्वारा कैसे ठीक कर सकते हैं।

5. दस्त को रोकने के घरेलू उपाय [Home Remedies for Loosemotion of Diarrhea]

ये छोटे-छोटे घरेलू तरीके दस्त को रोकने में मदद कर सकते हैं-

1. धनिये से दस्त का इलाज

एक लीटर पानी में एक चम्मच सूखा धनिया डालकर उबालें। पानी को तब तक उबालें जबतक उसकी मात्रा आधी ना रह जाए। फिर उसए ठंडा होने पर छाने और मरीज को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीने को दें। यह उसके शरीर में पानी की कमी को दूर करेगा।

2. कचनार से दस्त का घरेलू इलाज

कचनार फूलों की दो-तीन कली लेकर बारीक पीस लें। इसे चीनी के शर्बत में मिलाकर, रोज सुबह-शाम 2 से 3 बार खाने के पहले, या बाद लें। इससे काफी आराम मिलेगा।

3. नींबू से दस्त का इलाज

एक कप पानी में १ चम्मच नींबू का रस मिलाएं। और इस मिश्रण को रोज सुबह, दोपहर और शाम को खाने के बाद लें। काफी राहत मिलेगी।

4. जीरे से मिलेगा दस्त में आराम

आधा चम्मच भूनकर पीसे हुए जीरे को दूध, दही या पानी के साथ मिलाकर पीने से काफी आराम मिलता है। यह तरीका मेरी मा अक्सर हमारे बचपन के दिनों में आजमाया करते थी।

5. सौंफ है दस्त में कारगर

1 छोटा चम्मच कच्ची सौंफ (बिना भूनी हुई सौंफ), 1 छोटा चम्मच पकी सौफ (भूनी हुई सौंफ को मिलाकर रखें और आधा छोटा चम्मच सुबह-शाम रोगी को दें।

6. बेल से मिलेगा लाभ

पके हुए बेल का गूदा 1 चम्मच लें और इसे 1 कप ताजे दही के साथ मिलाकर सेवन करें। आराम मिलेगा।

7. कच्चा पपीता करेगा काम

कच्चे पपीते के टुकड़ों को उबालकर खाने से लंबे समय से चले आ रहे दस्तों से निजात मिलेगी।

दस्त को समय रहते ठीक किये जाना जरूरी है। 2 दिन घर में इलाज करना उचित रहेगा। फिर भी समस्या बनी रहे तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

1 Response

  1. Shweta bodake says:

    Very nice. ..useful treatments. .And articles. .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!