अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो इस राज्य में खुलने जा रहा है सवा लाख शिक्षक भर्ती का पिटारा

DSSSB Teacher Recruitment:2021

सरकारी नौकरी और उसमें भी शिक्षक की नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए एक उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है।

उनके लिए खुशखबरी आई है बिहार से। यहां पर 1,25,000 शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है।

भर्ती के संबंध में बिहार सरकार बहुत जल्दी ही एक अधिसूचना जारी करने जा रही है।

बिहार सरकार शिक्षकों की भर्ती के लिए जो भी औपचारिकताएं अनिवार्य है वे सभी औपचारिकताएं सरकार ने पूरी कर ली हैं।

सरकार जल्द ही एक नोटिफिकेशन जारी करके नई भर्ती का ऐलान करने जा रही है।

पहले पंचायत चुनाव फिर भर्ती

बिहार में इस वक्त पंचायत चुनाव चल रहे हैं। जैसे ही पंचायत चुनाव समाप्त होंगे।

चुनाव की समाप्ति के तुरंत बाद राज्य सरकार राज्य में शिक्षक भर्ती का ऐलान कर देगी। सरकार ने इस भर्ती को करने के लिए कई तरह के नियम तैयार किए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में 12 दिसंबर को पंचायत चुनाव का 11वां और अंतिम चरण संपन्न होगा और इसके बाद वहां बिहार में सवा लाख शिक्षक भर्ती की घोषणा की जाएगी।

शिक्षकों की कमीं से गुजर रहा है बिहार

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी हैं। उन्होंने अभी हाल ही में बिहार में होने वाली सवा लाख शिक्षकों की भर्ती की जानकारी दी है। उन्होंने भी जानकारी बिहार विधानसभा में दी थी।

उन्होंने अपनी जानकारी में बताया कि अब तक शिक्षा विभाग 40000 शिक्षकों की भर्ती पूर्ण कर चुका है और

इतनी भर्ती पूरी होने के बाद भी बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की बेहद कमी है । बिहार सरकार जल्द ही इन कमीं को भी पूरा करेगी।

एक पंचायत एक स्कूल योजना होगी लागू

अपने वक्तव्य को विस्तार रूप देते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा में कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता है कि हर ग्राम पंचायत पर एक माध्यमिक स्कूल खोला जाए।

उन्होंने चर्चा में बताया कि शिक्षा विभाग के लिए इस काम को करीब 7744 करोड रुपए की आवश्यकता होगी।

उनकी इस मांग को सभी ने समर्थन दिया और उनकी यह निधि स्वीकृत हो गई।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!