अंकुरित अनाज या दालें आपकी सेहत को पहुंचा सकती हैं बड़े लाभ

अंकुरित अनाज या दालें आपकी सेहत को पहुंचा सकती हैं बड़े लाभ अंकुरित अनाज खाने के फायदे

अनाज और दालें हमारे दैनिक आहार का अहं हिस्सा होती हैं।

हम विभिन्न प्रकार के अनाज और दालें खाते हैं तथा इनसे हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार से पोषण प्राप्त होता है।

इनके उपभोग से हमारा शरीर स्वस्थ और शक्तिशाली बनता है। अनाज और दालें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और जब हम इनको अंकुरित करके खाते हैं तो इनसे मिलने वाला पोषण कई गुना बढ़ जाता है।

इनको अंकुरित करके खाना हमारी सेहत को पोषण देने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।

पिछले कुछ सालों से आधुनिक जीवन-शैली या बिगड़े खान-पान की वजह से लोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को झेल रहें हैं।

इसी कारण कुछ लोग अच्छी सेहत पाने के लिए अपने खान-पान के तरीके बदल रहे हैं।

सुबह के नाश्ते में ब्रैड-बटर, पराठों आदि को छोड़ अंकुरित अनाज या दालों अथवा स्प्राउट्स के सेवन पर जोर देने लगे हैं।

आमतौर पर अंकुरित किए जाने वाले अनाज में मूंग, चना, गेहूं, मोठ, सोयाबीन, मूंगफली, मक्का, तिल आदि को सम्मिलित किया जाता है।

अंकुरित अनाज या दालों से सैंडविच, पास्ता आदि बनाकर भी खाया जाता है। ये पौष्टिक तत्वों और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण व्यक्ति की सेहत में चार चांद लगा देते हैं।

आइए इनसे प्राप्त होने वाले कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानें।

1) रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि

अंकुरित अनाज या स्प्राउट्स पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनमें विटामिन ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’, तथा ‘ई’ प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है।

इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी उपस्थित पाए जाते हैं जो हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता में गजब की वृद्धि करते हैं तथा शरीर को विभिन्न रोगों से लड़ने के काबिल बनाते हैं।

इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व संक्रमण से बचाव करते हैं।

2) वजन को कम करने में मदद

आपको बता दें कि अंकुरित अनाज का सेवन आपके वजन को कम करने में मदद भी कर सकता है। इसमें मूंग दाल का स्प्राउट्स सबसे उत्तम माना जाता है।

इसको नाश्ते में खाने से पेट भरा रहता है तथा ओवर डाइटिंग से बचाव होता है।

इसी के परिणामस्वरूप शरीर के वज़न को कम करने में मदद मिलती है। इसमें कैलोरी की मात्रा का कम होना भी वज़न को नियंत्रित करने में योगदान देता है।

3) बालों से संबंधित कई समस्याओं का समाधान

अंकुरित अनाज या स्प्राउट्स में विटामिन ‘सी’ समृद्ध मात्रा में उपस्थित होता है, तथा इसी कारण इसका सेवन बालों से संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा भी दिलाता है।

इसके नियमित सेवन से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं तथा बालों का झड़ना या गिरना कम हो जाता है। यह बालों की वृद्धि में भी मदद करता है।

4) आंखों को स्वस्थ रखने में मदद

इसका सेवन आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इसमें प्रोटीन, खनिज और विटामिन ‘सी’ प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है जिस कारण आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखें स्वस्थ रहती हैं।

5) दिल को स्वस्थ रखने में मदद

अंकुरित अनाज या स्प्राउट्स ओमेगा 3 एसिड से भरपूर होता है और यही कारण है कि इसके उपभोग से दिल या ह्रदय स्वस्थ बना रहता है।

इसके लिए काबुली चने का स्प्राउट्स सर्वोत्तम विकल्प माना जाता है, क्योंकि इसमें उपस्थित काइटोएस्ट्रोजेन दिल को स्वस्थ रखने में काफी मददगार सिद्ध होता है।

इसमें मौजूद खनिज तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और दिल के दौरे जैसे गंभीर खतरे को कम करते हैं।

6) पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद

अंकुरित अनाज या स्प्राउट्स हमारे पाचन तंत्र को मजबूत भी करते हैं।

इसमें भरपूर मात्रा में एंजाइम उपस्थित होता है जो पाचन से संबंधित समस्याओं का निदान करता है। अंकुरित होने पर कार्बोहाइड्रेट तथा प्रोटीन काफी सुपाच्य और पौष्टिक हो जाते हैं।

अतः कहा जा सकता है कि स्प्राउट्स का उपभोग पाचन तंत्र में अच्छा सुधार लाता है।

7) शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद

अंकुरित अनाज या स्प्राउट्स हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने का काम भी करता है।

इसमें लगभग 35 प्रतिशत प्रोटीन मौजूद हो सकता है और इसी कारण शरीर को प्रोटीन की अच्छी मात्रा मिल जाती है इसके अलावा इसमें कई तरह के एंजाइम भी होते हैं जो शरीर को सेहतमंद व बलशाली बनाने में मदद करते हैं।

अतः अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त व सेहतमंद बनाने के लिए आप भी अंकुरित अनाज या स्प्राउट्स के खाने की आदत डाल लीजिए। आप इसका सेवन सलाद के रूप भी कर सकते हैं।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!