कैसे रखें आंखों को स्वस्थ या सेहतमंद, जानिए कुछ सामान्य उपाय…

कैसे रखें आंखों को स्वस्थ या सेहतमंद

आंखों का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है।

आंखों के बिना जीवन में अंधेरा है अर्थात् अगर आंखें न हों तो जीवन के सब रंग खत्म हो जाते हैं।

मनुष्य इतना लाचार या बेसहारा हो जाता है कि तमाम उम्र दूसरों के अधीन होकर जीने को विवश हो जाता है।

मगर आंखों की रोशनी बनी रहे तो जीवन में भी रोशनी बनी रहती है और आदमी जब तक जीवित रहता है इस संसार को देख पाता है।

आधुनिक जीवन- शैली में बहुत-सी ऐसी बातें हैं जो हमारी आंखों के स्वास्थ्य या सेहत को गंभीरता से प्रभावित करती हैं।

और समय से पहले आँखे कमजोर हो जाती हैं।

आजकल आप बड़ी उम्र के लोगों को ही नहीं बल्कि बहुत कम उम्र के बालक-बालिकाओं को भी आंखों की समस्याओं से ग्रस्त पाते हैं।

आप बच्चों की आंखों पर भी चश्मे चढ़े देखते हैं
जिससे स्पष्ट होता है कि आंखों की रोशनी की कमी की जो समस्या पहले बुढ़ापे या बड़ी उम्र में होती थी वही समस्या आजकल बचपन और जवानी में भी हो सकती है।

इसीलिए आंखों की सेहत की उपेक्षा कभी नहीं करनी चाहिए।

बल्कि उनको स्वस्थ या सेहतमंद बनाए रखने के प्रयास निरंतर जारी रखने चाहिए।

आइए आंखों को स्वस्थ या सेहतमंद बनाए रखने के कुछ सामान्य अथवा साधारण से उपायों के बारे में जानें।

ये वो उपाय हैं जिनके द्वारा आप अपनी आंखों की रोशनी को लंबे समय तक तेज-तर्रार बनाकर रख सकते हैं।

१) उचित खान-पान पर जोर देना

आंखों की सेहत या स्वास्थ्य को बनाए रखने में हमारे खान-पान की विशेष भूमिका होती है।

कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो आंखों को तंदुरुस्त बनाकर रखते हैं।

विटामिन ‘सी’,’ए’,’ई’,जिंक, जियाजैक्थीन, ल्यूटिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि आंखों को स्वस्थ या सेहतमंद बनाए रखने वाले महत्वपूर्ण पौष्टिक तत्व हैं।

इसीलिए इनसे समृद्ध खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर करना चाहिए।

● गाजर में बीटा कैरोटिन होता है जो प्रो विटामिन ‘ए’ की तरह आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

गाजर के सेवन से विशेषतः रतौंधी, बढ़ती उम्र में आंखों की रोशनी का कम हो जाना आदि समस्याओं से राहत मिलती है।

● हरी पत्तेदार सब्जियां भी आंखों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में मौजूद पाए जाते हैं।

ये तत्व आंखों को स्वस्थ बनाकर रखते हैं। इसीलिए पालक, मेथी, पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, स्प्राउट्स आदि खूब खाने चाहिए।

● अंडा, मीट एवं सागरीय खाद्य पदार्थ अर्थात् ‘सी फूड्स’ भी आंखों को सेहतमंद बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

इनमें जिंक मौजूद पाया जाता है जो रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इसके अलावा इनमें विटामिन ‘ए’ भी उपस्थित होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है।

● सब्जियों तथा मांसाहारी पदार्थों के अतिरिक्त फलों का सेवन भी आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है।

कुछ फलों में विटामिन ‘सी’ भरपूर मात्रा में मौजूद पाया जाता है।

ऐसे फलों के सेवन से आंखें स्वस्थ या नीरोग बनी रहती हैं क्योंकि विटामिन-सी की कमी से मोतियाबिंद नामक रोग हो सकता है।

इसीलिए अपने आहार में संतरा, कीवी, नींबू, स्ट्रॉबेरी, चकोतरा, शकरकंद आदि फलों को अवश्य शामिल करना चाहिए।

● नट्स, बीज, फलियां आदि भी खानी चाहिए क्योंकि इनमें उपस्थित विटामिन ‘ई’ आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है।

२) आवश्यक सावधानियां एवं बचाव

● आंखों को धूल,धूप और प्रदूषण से बचाना चाहिए।

आंखों को इनसे बचाकर रखने के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले चश्मों का अपनी आंखों पर प्रयोग करना चाहिए।

चश्मे हमारी आंखों को सूर्य से आने वाली हानिकारक पैराबैंगनी किरणों से भी सुरक्षित बनाकर रखते हैं।

● इस बात पर विशेष ध्यान दें कि जब हम लंबे समय तक पढ़ते-लिखते या फिर कंप्यूटर आदि पर काम करते हैं तो हमारी आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इसीलिए आंखों को इस नकारात्मक प्रभाव से बचाकर रखें।

पढ़ते-लिखते या कंप्यूटर पर काम करते समय बीच-बीच में अपनी आंखों को कुछ देर के लिए बंद करके उन्हें आराम देते रहें।

ऐसे आराम देते रहने से आंखों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

● अपनी आंखों को स्वस्थ या सेहतमंद बनाए रखने के लिए हमेशा पढ़ने-लिखने के सही तरीके को अपनाएं।

हमेशा उचित रोशनी में ही पढ़ना-लिखना चाहिए। बहुत कम रोशनी में पढ़ने से आंखों पर बहुत जोर पड़ता है।

● जहां तक हो सके धुम्रपान से बचकर रहना चाहिए क्योंकि इससे भी आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

धुम्रपान से कैटेरेक्ट बढ़ने का खतरा उत्पन्न होता है।

इसके कारण शरीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पर भी बुरा असर पड़ता है जो हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

३) व्यायाम और आराम

आंखों को स्वस्थ या सेहतमंद बनाए रखने के लिए शारीरिक व्यायाम एवं आराम भी बहुत महत्व रखता है।

● नियमित रूप से अगर 20 मिनट भी व्यायाम किया जाए तो भी आंखें स्वस्थ तथा नीरोग बनी रह सकती हैं।

व्यायाम करने से शरीर में रक्त का प्रवाह तेज होता है जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

इसके अतिरिक्त आंखों से संबंधित मांसपेशियां मजबूत होती हैं तथा शरीर से हानिकारक तत्व बाहर मुक्त हो जाते हैं।

● जिस तरह शरीर को चुस्त-फुर्त व नीरोग बने रहने के लिए व्यायाम के साथ-साथ पूर्ण आराम की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही हमारी आंखों को भी पूरे आराम की आवश्यकता होती है।

पूर्ण आराम के बाद हमारी आंखें नए सिरे से काम करने के लिए तैयार हो जाती हैं।

एक संपूर्ण व गहरी नींद शरीर व इसमें मौजूद आंखों की चुस्ती-फूर्ति और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

You may also like...

2 Responses

  1. Bridgette says:

    It’s actually very complex in this busy life to listen news on TV,
    therefore I simply use internet for that reason, and take the most up-to-date news.

  2. Nancy says:

    This design is spectacular! You most certainly know how to keep
    a reader amused. Between your wit and your videos, I was
    almost moved to start my own blog (well, almost…HaHa!) Great job.

    I really enjoyed what you had to say, and more than that, how you presented
    it. Too cool!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!