आज का राशिफल, 09 October, 2022

आज का राशिफल, 09 October, 2022

Today’s Horoscope (09 October, 2022)

पढ़ें 09, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे, जिसे देखकर आप प्रसन्न हो उठेंगे।

आज आप अपने किसी शत्रु के कारण थोड़ा परेशान नजर आएंगे, लेकिन वह भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप यदि संतान को विदेश में शिक्षा दिलाना चाहते हैं, तो उसमें आज आप दाखिला दिला सकते हैं।

आज आप अपने व्यवसाय की नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाएंगे जिसमे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके दिमाग में कुछ नए-नए आइडिया आएंगे,

लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि उन्हें आज आप अपने व्यापार में तुरंत आगे बढ़ाएं। आप अपने आराम के लिए भी थोड़ा समय निकालेंगे।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, आपको उसके बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

यदि आज आप थोड़ा जोखिम उठाएंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए एनर्जी भरा रहने वाला है। आज आपको अक्समात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कार्य क्षेत्र में आज आपके कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो सतर्क रहें।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके लिए सोच विचार कर चलने का होगा। आज आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।

आज आपको अपने घर परिवार के यदि किसी भी सदस्य के लिए किसी निर्णय को लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं,

तो उसके लिए आज आपको सोच विचार करना होगा। आज आपके आस पड़ोस के लोग आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आज छोटे व्यापारियों को लाभ कम होगा,

लेकिन वह अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता से चलने के लिए होगा। आज आप अपने कामों को छोड़कर दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे।

बिजनेस कर रहे लोग यदि आज थोड़ा बहुत जोखिम उठाएंगे, तो वह उनके लिए लाभदायक रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

आज आप अपने घरेलू कामों को निपटाने के लिए समय निकाल सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है इसलिए सतर्क रहें और खानपान मे लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

यदि आज वह किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। आज यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाएंगे, तो वह आपके लिए हितकर रहेगा।

आज आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से ही सब कुछ पा सकते हैं, इसलिए आपको किसी के बहकावे में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना है।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!