आज का राशिफल, 08 October, 2022

आज का राशिफल, 08 October, 2022

Today’s Horoscope (08 October, 2022)

पढ़ें 08, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आज लंबे संघर्ष के बाद आपको अपनी परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी।

नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए आज समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक रहने वाला है। आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आपके सामने कुछ ऐसा खर्चा आएगा,

जो आपको ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए धन के दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। आज आप व्यवसाय की कुछ पुरानी योजनाओं का लाभ उठाएंगे।

आज धन के मामले में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज आपने सहयोगियो का भरपूर साथ मिलेगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावग्रस्त रहने वाला है। आज आपको अपने भाई बहन के विवाह की चिंता सता सकती है।

सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का आज कहीं ट्रांसफर हो सकता है। छोटे व्यापारियों का यदि कहीं पर धन फंसा हुआ है, तो आज वह उनको प्राप्त होगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय

में तेजी लाने के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा। आज आपको अपने किसी एक लक्ष्य को निर्धारित कर उस पर आगे बढ़ना होगा।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के सामने एक के बाद एक नई डील आ सकती है।

आज आपको थकान सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है। आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। यदि आपने किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

आज आप अपने संतान के भविष्य के लिए भी कुछ योजनाओं पर निवेश करेंगे। जीवनसाथी की सलाह व सहयोग से किए गए कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है,

जिसमे आपको अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता होगी। आज आपका कोई अपना आपकी मदद के लिए आगे आएगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने रोजमर्रा के खर्चो को निकालने के लिए भी कठिन परिश्रम करना होगा।

आज आप अपने लाभ से संतुष्ट नहीं होंगे, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी डील के फाइनल होने से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करेंगे, तो बहुत ही सोच विचार कर करें।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आयात व निर्यात कर रहे लोगों को किसी विदेश में रह रहे संबंधी से कोई सूचना प्राप्त होगी,

जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। आज व्यापार में व्यस्तता अधिक रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेगे।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने किसी प्रिय से आत्मविश्वास मे आत्मघात का सामना करना पड़ेगा।

आज आपकी उन्नति के सभी मार्ग प्रशस्त होंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!