आज का राशिफल, 04 October, 2022

आज का राशिफल, 04 October, 2022

Today’s Horoscope (04 October, 2022)

पढ़ें 04, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज के दिन आप के चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आप अपने हर कार्य को अपनी बुद्धि व विवेक से सफलतापूर्वक पूरा करने में सफल रहेंगे।

व्यापार कर रहे लोगों के आज बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष (TAURUS)

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्कता बरतनी होगी। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी,

नहीं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ कर रख सकते हैं। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आप महत्वपूर्ण योजनाओं को आरंभ करने में व्यतीत करेंगे। आपने अपने व्यवसाय के लिए जितनी योजनाएं बनाई हैं,

आज आप उनको एक एक करके अपने व्यापार में आरंभ करेंगे, जो बाद में अधिक धन लाभ देंगे।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अपने किसी भी कार्य को लंबे समय के लिए नहीं टालना है,

नहीं तो वह उनके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज उनके किए गए कार्यों की सराहना होगी।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोचना होगा।

आज का दिन आप अपने किसी परिचित के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आज आप अपने माता पिता की सेवा में दिन व्यतीत करेंगे।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपको ऊर्जावान बनाएगा। आज आप एक-एक करके अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे।

आपके अंदर एक नया जोश और जुनून देखने को मिलेगा। यदि आज व्यापार में जोखिम उठाया, तो बहुत ही सोच समझ कर उठाये, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां की किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज आप अपने जिस भी कार्य को करेंगे। शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान होने के बाद भी आप इसे पूरे साहस से करेंगे।

यदि आप व्यापार मे किसी को पार्टनर बनाने की सोच रहे हैं,तो उसके बारे में पहले अच्छे से जांच लें। समय आज आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी सेहत के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको आज लोगों से ज्यादा मिलने से बचना होगा, नहीं तो आपके मन में कुछ निराशा हो सकती हैं।

आज आपको कार्य कुशलता पूर्वक करना होगा, नहीं तो दूसरे आप का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके जीवन में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आ रहा है, लेकिन इसके चलते आपको किसी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

नौकरी से जुड़े जातकों को आज सफलता प्राप्त हो सकती है। आज आपको अपने परिवार के मामले में चल रहे विवादों के लिए अपने पिताजी से सलाह जरूर ले।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपको किसी भी मामले में अतिवादी होने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए कोई बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।

जीवन के कड़वे अनुभवों से आप सबक सीखेंगे, जो आपको आगे चलकर लाभ भी अवश्य देंगे। आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

मीन (PISCES)

आज तक आपने अपने सपनों को संजोकर रखा था, आज उनके पूरे होने का समय आ गया है। यदि आप अपनी संतान के विवाह संबंधित कंपनी को देख रहे थे,

तो वह आज पूरा हो सकता है। यदि आपने अपने लिए कोई नया घर खरीदने का सपना देखा है, तो वह भी इस समय में पूरा हो सकता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!