आज का राशिफल, 21 September, 2022

आज का राशिफल, 21 September, 2022

Today’s Horoscope (21 September, 2022)

पढ़ें 21, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज आपकी सामाजिक व राजनैतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिसका आप लाभ उठाएंगे, व्यापार कर रहे जातक आज अपने व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं,

जो आपके लिए लाभ दिलाएगा। आज अधिक लाभ के चक्कर में व्यापार में अधिक जोखिम बिल्कुल ना उठाएं।

वृष (TAURUS)

आज आपको सभी कार्यों को संभाल कर करना होगा, क्योंकि आपके सामने एक साथ कई समस्याएं आकर खड़े हो जाएंगी।

यदि आज आप व्यापार के लिए कोई डील भी फाइनल करेंगे, तो उसमें किसी के बहकावे में नहीं आना है।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उसका उतना ही लाभ मिलेगा।

यदि कोई वाद-विवाद होता है, उसमें जीवनसाथी आपके साथ खड़ी नजर आएंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज नई ऊर्जा का संचार होगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे, इसका फल आपको अवश्य मिलेगा।

आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से अपने व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की खोज में लगेंगे। आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत कर सकते हैं।

सिंह (LEO)

आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे।

आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखकर किसी भी वाद-विवाद के होने से रोकना होगा। संतान की सेहत आज कुछ नरम गरम रह सकती है।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आपके व्यवसाय में आपका धन कहीं फंसा हुआ है,

तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है।

आज आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं।

तुला (LIBRA)

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि यदि आपको कोई कष्ट चल रहा है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा।

आज आपको राज्य और समाज की ओर से भी वांछित सहयोग प्राप्त होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

आपके परिवार में आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। भाइयों के साथ यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत करने का रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के किसी खास काम की चिंता भी सता सकती हैं।

प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी को अपने परिवार से नहीं मिलवाया है तो आज मिलवा सकते हैं। यदि आज आप कहीं धन का निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए भरपूर लाभ लेकर आएगा।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आप की इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय के लाभ से संतुष्ट होंगे।

आप अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। घर में यदि आज किसी सदस्य से कोई बहस बाजी हो, तो आपको अपने धैर्य को बनाए रखना होगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन योजनाओं पर निवेश करने का दिन रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज आपने सीनियर की मदद से तरक्की मिलेगी।

आज आप अपनी संतान को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। माता पिता के आशीर्वाद से आप अपने जिस भी कार्य को करेंगे, वह आपको सफलता अवश्य देगा।

मीन (PISCES)

आज आप पूरा दिन व्यवसाय की उधेड़बुन में ही व्यतीत कर देंगे, जिसके कारण आपको शाम के समय थकान का अनुभव होगा और सर दर्द थकान आदि के कारण आज थोड़ा परेशान रहेंगे।

यदि आज आपको कोई चिंता सताएगी, तो आप अपनी वाकपटुता के कारण उसे शीघ्र ही समाप्त कर देंगे।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!