आज का राशिफल, 28 August, 2022

आज का राशिफल, 28 August, 2022

Today’s Horoscope (28 August, 2022)

पढ़ें 28, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज आपके दिन की शुरूआत अच्छी रहेगी। आज छात्रों को कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है जिससे करियर में बदलाव आयेगा।

अगर आप नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। महिलाओं के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये ऑफर आयेगा।

वृष (TAURUS)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आपको अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी। अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए उनको थोड़ा ज्यादा समय दें और उनकी बात सुनें।

आज आप नया उद्योग शुरू करने का मन बनायेंगे। आज ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट के प्रति अपने मत रखने में दिक्कतें आयेंगी, बेहतर यही होगा कि आज आप अपनी राय देने से बचें।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है आज इन्हें अपने लेखन शैली में सफलता मिलने के अवसर प्राप्त होंगे।

आज आप जो भी काम करना चाहेंगे वो पूरे हो जाएंगे। आज आप नई चुनौतियों के प्रति तैयार रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जाएंगे।

कर्क (CANCER)

आज का दिन लाभ देने वाला है। महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है उन्हें अपने मायके की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।

आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनियर्स की तरफ से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज आप भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं जो आगे चलकर कारगर साबित होगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन समान्य रहेगा। अगर आप घर में परिवर्तन संबंधी कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो आपके लिए दिन अच्छा है।

बिजनेसमैन को अपना बिज़नेस बढ़ाने में आज अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज लोगों से मिलने पर आप सकारात्मक बातों का ही प्रयोग करें।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपके पिता अचानक से कोई गिफ्ट देकर आपको सरप्राइज करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता हासिल होगी।

बिजनेसमैन को आज सोच- समझकर कर फैसला लेने की जरूरत है। छात्रों को अपने करियर के प्रति कोई अच्छी खबर मिलेगी।

तुला (LIBRA)

आज आप किसी बात को लेकर थोडी उलझन में रहेंगे। महिलाओं के मन में कुछ नया करने की इच्छाएं जागृत होंगी। आज आपके जरूरी कार्यो में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा।

छात्र नौकरी के आवेदन फार्म भरना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आज घर से बाहर निकलने पर सावधानीपूर्वक वाहनों का प्रयोग करें।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आप अपने साथी से मन की बात शेयर करेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।

आज आपकी कंपनियों को नेशनल और इंटरनेशनल आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। आज आप अपने मित्र के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज नई योजनाएं शुरू करना चाह रहे हैं तो उसे टालें नहीं बल्कि शुरू कर दें।

आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप पास आये नए मौकों को हाथ से न जाने दें। लवमेट्स के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। आज आपका समय दोस्तों और भाई-बहनों के साथ बितेगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।

नये लोगों के साथ डील पक्की होगी। आज के दिन आप पिछली की गई गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे।

कुंभ (AQUARIUS) 

आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आज आपको ज़मीन जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। आप आज किसी अपने की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें, सफलता मिलनी तय है।

ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए आज के दिन थोड़ा और पढ़ाईं में ध्यान देने की जरूरत है।

मीन (PISCES)

आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बढ़िया है।

कार्यक्षेत्र में उन्नति के नये रास्ते मिलेंगे। किसी पुराने काम में कामयाबी मिलने के बाद लोग आपको तारीफ से सराबोर कर देंगे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!