आज का राशिफल, 12 September 2022

आज का राशिफल, 12 September, 2022
Today’s Horoscope (12 September, 2022)

पढ़ें 12, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। आज आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने का विचार करेंगे।

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है। स्वास्थ आज रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

वृष (TAURUS)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको बिजनेस के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ेगा। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

बिजनेस संबधी लोगों को आज अधिक मुनाफा मिलने वाला है। आज तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपके सारे बिगड़े हुए काम पूरे होते जायेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बनेगा।

बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है।

कर्क (CANCER)

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।

स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलकर आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।

सिंह (LEO)

आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। आर्किटेक्ट के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे।

किसी अच्छी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर आयेगा। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

आज किसी फिल्म इंडस्ट्री से आपको ऑफर आयेगा। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बना हुआ है।

तुला (LIBRA)

आपके मन में नए–नए विचार आयेंगे। जिससे आप अपने कार्यों को अलग तरीके से पूरे करेंगे। डिजाइनर के डिजाईन की आज तारीफ होगी।

आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। जिसके साथ आप कहीं घुमने का प्लान बनायेंगे। आज आप जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको नया सिखने को मिलेगा।

ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं,

तो वह आज पूरा करने में सफल होंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़ने का मौका मिलेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। आज किसी नए व्यापार में पैसा लगाने से भविष्य में आपको दो-गुना धन लाभ होगा।

आज कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहे तो आपके लिए अच्छा होगा। ऑफिस के किसी काम में आ रही अड़चने आज समाप्त हो जाएंगी।

कुंभ (AQUARIUS)

आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही आप भगवान के दर्शन करेंगे। आज सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होते जायेंगे।

स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई के टाइम-टेबल में बदलाव करने की जरुरत है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।

मीन (PISCES)

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपका ट्रांसफर आपके मन पसंद एरिये में होगा।

आज कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आयेगा। मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!