आज का राशिफल, 02 September, 2022

आज का राशिफल, 02 September, 2022

Today’s Horoscope (02 September, 2022)

पढ़ें 02, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों का आज अपने सहयोगियो से कोई वाद विवाद हो सकता है इसलिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय गया होगा।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

आपको अपने गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। कार्य क्षेत्र में आज किसी वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

यदि आपने किसी को उधार देने की सोची है, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसलिए सोच विचार कर दें।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी व व्यापार कर रहे लोगों को लाभ के नए नए अवसर प्राप्त होंगे।

विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ परेशानियां आ रही थी, आज वह अपनी परेशानियों को समाप्त करने के लिए अपने गुरुजनों से विचार विर्मश करेंगे।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार में भी यदि आज कोई निर्णय लेना पड़े, तो जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो यह आपके लिए कोई बड़े परेशानी खड़ी कर सकता है।

भाई व बहनों से संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा था, तो आज उसमें सुधार होगा। आज आपको किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके सामाजिक क्षेत्र के लिए तनाव की स्थिति को लेकर आएगा। विद्यार्थियों को यदि परीक्षा में सफलता पाने है, तो उन्हे परिश्रम करने की आवश्यकता है।

आज आपको यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे है, तो परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आज उसे स्थगित करना पड़ सकता है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके धन व पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आपका कोई लंबे समय से कानूनी केस चल रहा है, तो उसमें आज आपकी सफलता के योग बनते हुए दिख रहे हैं।

मार्केटिंग व सेल से जुड़े लोगों को आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी नए कार्य को शुरू करना चाहते हैं, तो सायंकाल का समय उसके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप मे वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आज कुछ तनाव हो सकता है।

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने बिजनेस के लिए कोई सूचना प्राप्त हो सकती है।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों के ऊपर आज उनका कोई सहयोगी झूठा आरोप लगा सकता है,

इसलिए आपको अपने आंख व कान दोनों को खोलकर कार्य करना होगा। विवाह योग्य जातको के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आयेगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आप की व्यवसायिक क्षेत्र में प्रगति रहेगी। संतान यदि किसी कोर्स में दाखिला दिलाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

नौकरी में आज आपको कोई अहम कार्य सौंपा जा सकता है। आपकी माता जी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आप के कामकाज में विशेष योगदान दे रहा है। आज यदि आपने अपने व्यवसाय के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह ली है, तो वह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी।

आज आपका कोई विशेष कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा व आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

मीन (PISCES)

आज का दिन आप के लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के प्रतिद्वंदी आज उनका सरदर्द बने रहेंगे, इसलिए आपको उससे पड़ने की आवश्यकता नहीं है।

बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी। रोजगार के दिशा में कार्य कर रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!