आज का राशिफल, 29 August, 2022

आज का राशिफल, 29 August, 2022
Today’s Horoscope (29 August, 2022)

पढ़ें 29, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रखेगा। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आज आपको अपने घर व व्यापार कहीं भी क्रोध में कोई निर्णय नहीं लेना है, वरना परेशानी खड़ी हो सकती है। आय और व्यय मे भी आज आपको संतुलन बना कर रखना होगा।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने शत्रुओं पर कड़ी नजर रखनी होगी।

आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। आज आपको व्यापार में धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए करियर में अच्छी तरक्की के योग बना रहा है। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

जीवनसाथी को आज कोई उपहार भेट कर सकते हैं, जिसे देखकर वह प्रसन्न होंगी। आज आपके किसी मित्र के कारण आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।

प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के प्रति ईमानदार रहना होगा। परिवार की किसी महिला सदस्य से आज आपको आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होता दिख रहा है।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई रोग पहले से ही सता रहा है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

यदि आज आपने जोखिम उठाने की सोची, तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज नए स्त्रोत प्राप्त होंगे।

ऑफिस में कार्य करने वाले लोगों को आज उनके शत्रु उनके साथी बने नजर आएंगे। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में आज आप सफल रहेंगे।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। व्यापार में बढ़ती हुई प्रोग्रेस को देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कोर्ट कचहरी में चल रहा है, उसमें भी आज आपको जीत मिलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के घर जा सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपको व्यवसाय की योजनाओं को लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में खराबी आने के कारण आपका रूटिंग डगमगा सकता है।

यदि आपके कुछ कार्य जरूरी है, तो आप पहले उन्हें ही पूरा करें। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज ऑफिस में अपने अधिकारियों के साथ अच्छे संबंधों से लाभ मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS)
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। किसी बड़े अधिकारी की मदद से आज आपका लंबे समय से अटका हुआ कार्य संपन्न होगा।

आज आपको अपने किसी रिश्तेदार के साथ धन के लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। ऑफिस में आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है, तो आज उसमें आपको लाभ होगा व आपको भी किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। आज संतान के दायित्वो की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

जीवनसाथी के साथ से किए जा रहे कार्य में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आपके कुछ लंबे समय से अटके हुए सभी कार्य आसानी से पूरे होगे।

मीन (PISCES)

आज का दिन दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है,

जिसके कारण आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए भी उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!