आज का राशिफल, 08 June, 2022

आज का राशिफल, 08 June, 2022

Today’s Horoscope (08 June राशिफल)

पढ़ें 08, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों के मामले में दखल न दें। पिता की सेहत खराब हो सकती है। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। संतान से सुख और आर्थिक सहायता मिल सकती है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। ऑफिस में बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपको धन लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लाइफ पार्टनर से सुख और खुशियां मिलेंगी। दुश्मन नुकसान करवा सकते हैं। ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। निवेश के मामलों में थोड़ा धैर्य रखना होगा

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। यात्रा के योग बन रहे हैं। पैसों के मामलों में दोस्तों से सहायता मिलेगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। कुछ मामलों में न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ेगा। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।

सिंह (LEO)

आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। पैसा उधार देने से बचें, वरना उलझ सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता न मिलने से निराशा होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सेहत के लिए दिन अच्छा है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। जिद में आकर खुद का ही नुकसान कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। कुछ फैसले आपको तरक्की और फायदा देंगे। आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती है। दोस्त आपकी मदद करेंगे। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। मौसमी बीमारियां हो सकती है। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज कुछ अच्छे और नए अनुभव हो सकते हैं। विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी बदलने के लिए समय ठीक नहीं है। बिना सोचे-समझे पैसा निवेश न करें। पुरानी बीमारी आज फिर परेशान कर सकती है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य है। भाइयों के सहयोग से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैसों के मामले में किसी तरह का जोखिम न लें। यात्रा के दौरान धन हानि हो सकती है। काम अधिक होने से तनाव रहेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए सामान्य है। पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। दुश्मनों से सुलह हो सकती है। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। कोई अनचाहा बदलवा परेशान कर सकता है। पैसों के मामलों में किसी पर भरोसा न करें। खर्च बढ़ने से तनाव हो सकता है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। गलत तरीके से पैसा कमाने में दिमाग न लगाएं।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। मेहनत का पूरा फायदा आज मिल सकता है। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कॉन्फिडेंस में कमी होने से मानसिक तनाव रहेगा।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!