आज का राशिफल, 27 August, 2022

आज का राशिफल, 27 August, 2022
Today’s Horoscope (27 August, 2022)

पढ़ें 27, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।

आपका उधार दिया हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने व्यापार व नौकरी में संभल कर कार्य करना होगा। आज आपके घर व बहार यदि कोई क्रोध की स्थिति उत्पन्न होती है,

तो उसमें क्रोध करने से बचना होगा और अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो वह आपको कोई भारी नुकसान करवा सकती है।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा, व्यापार में आज आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे।

आज आपको अपने आलस्य को दूर करना होगा। यदि संभव हो, तो आज आपको किसी ऐसे कार्य में निवेश करना चाहिए, जो आपको भविष्य में भरपूर लाभ दें।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए हर्षवर्धन रहेगा। आज आप अपने बड़े भाई और बहनों से सहयोग पाएंगे। किसी पुरानी बात पर आज आप सोच विचार करेंगे और अपने मित्रों से भी साझा करेंगे।

नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आपको अपने माता-पिता से जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श करना होगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। व्यस्तता के बीच आज आप प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

राजनीति से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज किसी से भी आपको मदद की उम्मीद नहीं रखनी है।
आज आपको किसी भी तरह के रुके हुए कार्य को प्रगति मिलेगी।

संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो वह उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रहने वाला है। आज आपकी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज आपका कोई कार्य पूर्ण होने से आपको सफलता की प्राप्ति होगी।

आज आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा, व भागदौड़ भी अधिक होगी।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप कुछ चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। व्यस्तता के चलते आप अपने कुछ जरूरी कार्य को आगे के लिए टालेंगे।

यदि कोई कार्य जरूरी हो, तो उसे समय से पूरा करें। आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन होगा, जिसमें कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने कुछ रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए व अपनी कोई नई डील को फाइनल करने के लिए व्यस्त रहेंगे।

आज आप अपने बच्चों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। भाई बहनों की मदद से यदि कोई पारिवारिक समस्या है, तो उसका समाधान खोजने में आज कामयाब रहेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता देने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में छोटे-मोटे जोखिम ले सकते हैं।

नौकरी कर रहे जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आज आपको अपने कार्य को पूरा करने के लिए अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ सकती है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए असमंजस की स्थिति पैदा करेगा। विद्यार्थी यदि विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन करना पड़ सकता है, इसलिए अपने आंख में कान दोनों खोलकर ही कार्य करें।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपको दूसरों की मदद करके से सुकून देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसको करने से आपका मन प्रसन्न होगा।

घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!