आज का राशिफल, 25 March, 2022

आज का राशिफल, 25 March, 2022

Today’s Horoscope (25 March राशिफल)

पढ़ें 25, मार्च 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिये सामान्य रहेगा। आज आप कही घूमने जा सकते है। आज कोई भी काम सोच समझ के साथ करे वरना काम बिगड़ जायेंगे। आज आप किसी सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। आज आपको ऑफिस में अपने साथियों की मदद लेनी पड़ेगी। अपने काम को परफेक्ट करने के लिये आपको थोड़ा समय लग सकता है। परिवार में रिश्तों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। अपने करियर को आगे बढाने की कोशिशों में सफलता जरूर मिलेगी। लंबे समय से रूका हुआ पैसा वापस आएगा। रोजाना व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपके सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ कही बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। ऑफिस में सभी आपको सपोर्ट करेंगे। जीवन में प्यार बना रहेगा। आज आस-पास की चीज़ों में आप आसानी से खुशी तलाश लेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा। सब अच्छा चलता रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। 

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप आपको काम करने के नए मौके मिलेंगे, जिसे आप अपनी मेहनत से पूरा कर सकते है। बच्चे आज मौज मस्ती में ज्यादा मन लगाएंगे और पढ़ाई में थोड़ा कम। आज आप अपने अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे और मौज मस्ती करेंगे। आज शाम को आप अपने किसी खास दोस्त से फोन पर लम्बी बात कर सकते है। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। अगर आप कमर दर्द की समस्या से परेशान चल रहे है तो आज आपको आराम मिलेगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए अच्छा हैं आप अपने करियर पर फोकस करेंगे और किसी नए काम की शुरआत कर सकते हैं। आज आप किसी दूसरे के बाद विवाद में न पड़े वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। परिवार वालों के साथ प्रेम भाव बनाये रखने की कोशिश करेंगे, रिश्तों में मजबूती आयेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं भी बाहर जाने का प्लान बनेगा, इससे रिश्ते बेहतर होंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे है। बच्चो की सेहत का खास ख्याल रखें, पेट से सबंधित परेशानी हो सकती है।  

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने सभी काम आसानी से पूरा कर लेंगे जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। आप किसी नए प्रोजेक्ट में नए आइडिया लेकर आएंगे जो आपके सीनियर्स को बहुत पसंद आयेंगे। आपकी लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ के साथ समय बितायेंगें, इससे आपके रिश्तों की मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा। पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। 

कन्या (VIRGO)

आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपकी कोई बिजनेस डील अटक सकती है। परिवार वालो के साथ समय बितेगा। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी, उनहे कुछ नया सिखने को मिलेगा। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कही से कोई बड़ा धन लाभ भी हो सकता है। कारोबार में बरकत होगी। जीवन में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी। स्वास्थ अच्छा रहेगा । माता पिता का आशीर्वाद साथ रहेगा।

तुला (LIBRA)

आज आपको किसी खास व्यक्ति से कोई प्रेरणा मिल सकती है जो भविष्य में अपको फयदा दिलायेगी। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। दोस्त बिजनेस के लिये आपको कुछ नये आइडिया दे सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम बना रहेगा। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी , रिश्ते बेहतर होंगे। सभी काम समय से पूरें होंगे।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप फ्रेश फील करेंगे, और काम करने में इंटरेस्ट लेंगे, जिससे आज सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आज आपका मन पूजा पाठ में भी लगेगा और कही मंदिर घूमने का प्लान बना सकते है। ऑफिस में ऑफिसर इंप्रेस रहेंगे। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं। व्यापारियों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन समान्य रहेगा| आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे । नौकरीपेशा वाले लोगो की आय में वृद्धि होगी।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। स्टूडेंट्स की मेहनत रंग लायेगी और अच्छे परिणाम आएंगे। पढ़ाई से संबंधित सभी परेशानी दूर होगी। घर वालों के साथ गुड टाइम स्पेंड करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। जूनियर आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा, आप उनके साथ डिनर पर जाने का प्लान बनायेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा। आज कही भी पैसा सोच समझ के लगाए और टेंशन कम लें। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। आज स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मेहनत करनी होगी। आज काम में माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है इसलिए बाहर का खाना अवॉइड करें। अपने साथ बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखें और हेल्थी डाइट लें। योग करें इससे आपका मन शांत रहेगा और परेशानियों के हल ढूंढ निकलेंगे। 

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज सबसे प्यार से बात करें वरना लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। दोस्तों के साथ लड़ाई झगडे से बचे। आज आपको नौकरी का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। शाम को परिवार के साथ मिलकर समय बितायेंगे, माता पिता की सलाह से आपके साथ सब अच्छा होगा। कारोबार में बरकत होगी। महिलाओं का दिन आज शॉपिंग करने में बितेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन (PISCES)

आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। आप घर पर ही किसी धार्मिक कार्य का आयोजन करने की सोच सकते है आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही परिवार वालों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नज़र आयेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। नव विवाहित के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, साथी आपको कोई रिंग उपहार में दे सकते है।

 

 

 

 

 

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!