आज का राशिफल, 09 May, 2022

आज का राशिफल, 09 May, 2022

Today’s Horoscope (09 May राशिफल)

पढ़ें 09, मई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आपकी ईमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगें। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। आज आप दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। कई दिनों से अटका पैसा वापस मिलेगा। बच्चोंं को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आज वर्कलोड कम होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।  

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगें। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थीयो का कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता हैं। किस्मत आपका साथ देगी और आपको फायदा मिलेगा। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। परिवारवालो के साथ किसी पूजा पाठ में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फील होगा। माता की सेहत का खास खयाल रखें।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिल सकता है। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को जल्द ही तरक्की के नए अवसर मिलेंगें। अगर आप कुछ नया करने की सोच रहे है तो बड़ों को सलाह जरूर ले। बच्चो को बाहर का ज्यादा खाने मत दे। 

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर लें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। शाम को जीवनसाथी आपको कुछ अच्छा बना कर खिला सकते हैं। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई योजना बनायेंगें, बच्चो की पढ़ाई लिखाई की और थोड़ा ध्यान दे।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिल सकते हैं। नयए व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षको की साहयता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। ऑफिस के कार्यों में चली आ रही समस्या आज समाप्त हो जायेंगी, इसमें आपको अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। काम के सिलसिले में किसी से बात हो सकती है जिससे आपको चलकर फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको अपने कार्यो में परिवार वालो से पूरा सहयोग मिलेगा। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश सकते हैं।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए मिली-जुली प्रतीक्रिया वाला रहेगा। आज किसी दूर के भाई–बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा फील होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाए आज ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी।  पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यों की सराहना बड़े पैमाने पर हो सकती है। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज आपकी सभी बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जायेंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बना सकते है। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज आप घर में अपनी मां की मदद कर सकते हैं और उनके साथ समय बिता सकते हैं। व्यायाम करे इससे आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। 

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। काम के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आपके मन में बहुत दिनों से कोरोबार को लेकर कोई योजना चल रही है, तो आज आप उस योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आज आपकी मीठी वाणी आपके काम को जल्दी पूरा करवाने में मदद करेगी। छोटे उद्योग वाले लोगो को आज अधिक मुनाफा हो सकता है। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में लगेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिये। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। रिश्तेदारों से चल रही अन-बन आज खत्म हो जायेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखे और बाहर का खाना खाने से बचे।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांग सकता है, जिसे आप असानी से पूरा करेंगे। कोई भी काम शुरू करने से पहले मां बाप का आशीर्वाद जरूर लें। आज आप अपने दोस्तो से लंबी बाते कर सकते है और उनके साथ एक अच्छा वक्त बिता सकते है।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। बच्चो के स्वस्थ का ध्यान रखे और बाहर का खाने से बचे। स्टूडेंट अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे जिससे की गई मेहनत का फल उनको जरूर मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा है, अपने साथी पर विश्वास बनाये रखें।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!