आज का राशिफल, 02 August, 2022

आज का राशिफल, 02 August, 2022

Today’s Horoscope (02 August, 2022)

पढ़ें 02, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज यदि आपका आपके परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप के रिश्तों में दरार पड़ सकती है।
नौकरी में कार्यरत लोगों को आज पदोन्नति मिल सकती है। आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष (TAURUS)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपकी अपने किसी मित्र से मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने यदि आप से धन उधार लिया हुआ है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।
आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि ऐसा हो, तो बाहर के खानपान से परहेज रखें।

मिथुन (GEMINI)
आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रह सकता है। आज एक साथ कई काम आपके हाथ में आ सकते हैं। जीवनसाथी से कुछ अनबन हो सकती है।

विदेश में रह रहे परिजन से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने परिजनों से सलाह लेंगे।

कर्क (CANCER)
आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित रुप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव आएंगे, जिनको आपने कभी सोचा भी नहीं था, लेकिन वह आपको लाभ ही देंगे।

प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक
अपने जीवनसाथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिल पाया है, तो आज मिलवा सकते हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको लाभ अवश्य देगा।

सिंह (LEO)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज आपको अपने किसी परिजन के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यदि आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ आइडिया आया है, तो उसे आगे तुरंत आगे बढ़ाएं, नहीं तो अपने व्यवसाय की वृद्धि रोक सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।

कन्या (VIRGO)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार व मित्रों से आज आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए आगे आएंगे।

आपके परिवार में यदि किसी व्यक्ति को कोई परेशानी थी, तो वह बढ़ सकती है, इसमें आपको उनकी मदद करनी पड़ सकती है।

तुला (LIBRA)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके सभी कार्य बनते नजर आएंगे। परिवार में सुख समृद्धि रहेगी। धीरे-धीरे आप सफलता की ओर बढ़ा रहे हैं।

आज कोई नया कार्य करने के लिए समय निकालेंगे। यदि आज आप किसी संपत्ति को खरीदना चाहते हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए।

वृश्चिक (SCORPIO)
आज यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप धन से जुड़ी गतिविधियों में भी लगे रहेंगे।

व्यवसाय से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में किए कार्य को आगे के लिए टालेंगे, तो नुकसान होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में आवेदन किया था, तो उसमें आज सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

धनु (SAGITTARIUS)
आज का दिन आपके लिए विस्तृत रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज यदि आप अपने परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई निर्णय लेते हैं,
तो बहुत ही सोच विचार कर लें, नहीं तो इसमें आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज अकस्मात बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मकर (CAPRICORN)
आज का दिन कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। आज आप अपने घर गृहस्ती के उपयोग की वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। समाज में आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा। संतान आज सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी, जिसे देख कर आपको खुशी होगी।
जीवनसाथी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह समाप्त होगी। कार्य क्षेत्र में आज आपके अधिकारियों से कुछ अनबन हो सकती है।

कुंभ (AQUARIUS)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा करा सकता है। आज खर्चों की अधिकता होने के कारण आप परेशान हो सकते हैं, कुछ खर्चे आपके सामने आ जाएंगे। आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

मीन (PISCES)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष परिणाम लेकर आएगा। आज धन के मामले में भी दिन थोड़ा तंग रहेगा। आपको आज भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति की चिंता भी सता सकती है।

संतान के द्वारा किया गया अच्छा कार्य आज आपके यश को बढा देगा। आज आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त सफल रहेंगे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!