आज का राशिफल, 23 August, 2022

आज का राशिफल, 23 August, 2022

Today’s Horoscope (23 August, 2022)

पढ़ें 23, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। जमीन जायदाद से संबंधित यदि कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आपको विजय प्राप्त हो सकती है।

आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। यदि आज यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधान होकर जाएं। आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी को आज अपनी परीक्षा में जूटे रहना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी उन्नति का कारक बनेंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने किसी परिजन के घर तशरीफ लेकर जा सकते हैं। बुद्धि व विवेक से यदि आज आप अपने घर व व्यापार कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे,

तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से लटका हुआ है तो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने भाई व बहनों से कोई मदद प्राप्त हो सकती है। आज व्यापार में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई नई साजिश रच सकते हैं,

इसलिए आपको आज अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर सतर्क रहना होगा। आज आप किसी धार्मिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। ऑफिस में आज कुछ नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को आत्मविश्वास के बल पर किए गए कार्य में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

आज आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए थोड़ा खर्च कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आ सकते हैं।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आज आप अपने कार्य को भाग्य के भरोसे छोड़ेगे, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकते हैं।

आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि आपको यदि कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है। आज अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों के शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और वह कुछ नया सीखने में सफल रहेगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों मे यदि अभी तक किसी बात पर विवाद विवाद चल रहा था,

तो उसे समाप्त करने की कोशिश करें, नहीं तो आपका रिश्ता किसी परेशानी में आ सकता है। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाते हैं, तो बहुत ही सावधानी पूर्वक जाएं।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। संतान को उतम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। आस पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद होता है,

तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह कानूनी हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सचेत रहना होगा।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। राजकीय क्षेत्र में भी आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। आपके कुछ लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आज आप धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत करेंगे और आज आप कुछ धन शुभ कार्यों पर भी खर्च करेंगे, जिससे आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ था, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा,

लेकिन आज आप बिना मांगे किसी व्यक्ति को भी कोई सलाह ना दें क्योंकि यदि ऐसा किया, तो वह सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज आपका मन कुछ परेशान हो सकता है।

कुंभ (AQUARIUS) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। यदि ऐसा किया, तो आपका वह धन फंस सकता है।

आज आप अपने व्यापार में धन बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा और कुछ नये मित्र भी मिलेंगे।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आप की संपत्ति में वृद्धि होगी और आपको ननिहाल पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है।

जीवन साथी की ओर से आपको हर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आपको अपनी नौकरी में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आपका कोई बनता हुआ काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!