आज का राशिफल, 19 August, 2022

आज का राशिफल, 19 August, 2022
Today’s Horoscope (19 August, 2022)

पढ़ें 19, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।
मेष (ARIES)
आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में हो सकता है।
व्यापार कर रहे जातक यदि आज किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।
वृष (TAURUS)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने घर गृहस्थी की दैनिक आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं।
आज बिजनेस मे यदि आपके कुछ विरोधी हैं, तो वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आप अपने दिल व दिमाग दोनों को खोलकर ही कार्य करें।
मिथुन (GEMINI)
आज का दिन आप की राजनीतिक गतिविधियों में कुछ रुकावट पैदा करेगा। यदि आप आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आज आपका आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो इसमें आप अपना व्यवहार मधुर बनाए रखें।
कर्क (CANCER)
आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आज यदि आपको कोई तनाव था, तो वह समाप्त हो सकता है, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे।
सिंह (LEO)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने आज कहीं निवेश करने की सोची है, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी।
कन्या (VIRGO)
आज आपका अपने जीवन साथी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वदद्धि होगी। यदि आप आज किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं,
तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसे वापस उतारना बहुत मुश्किल होगा। व्यापार की उत्तम प्रगति को देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा।
तुला (LIBRA)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आपने अपने बिजनेस पार्टनर से मदद मांगी, तो वह आसानी से मिल जाएगी।
आज आपके भाई व बहन को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऐसे में कुछ धन भी व्यय होगा।
वृश्चिक (SCORPIO)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको दूसरों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। आज नौकरी मे आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है,
जिसमें अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें।
धनु (SAGITTARIUS।)
आज का दिन आपको अपने मधुर व्यवहार से अपने सभी कार्य को निपटाना होगा। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है।
विद्यार्थीयो के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान के स्वास्थ्य में भी आज गिरावट आ सकती है।
मकर (CAPRICORN)
आज किसी नई डील के फाइनल होने से आपके व्यापार में आपको भरपूर धन लाभ हो सकता है। आज आपकी पत्नी व संतान की अचानक तबीयत खराब होने के कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
यदि आज आप अपने धन को कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र के कारण कुछ नुकसान हो सकता है।
कुंभ (AQUARIUS)
आज का दिन आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ाएगा। बड़ी मात्रा में आज आपके हाथ धन लग सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी।
यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, तो आज आप उन्हे पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
मीन (PISCES)
आज का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ी देख आज मन प्रसन्न होगा।
आज आपने किसी कार्य को करने का मन बनाया है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आएंगे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!