आज का राशिफल, 29 July, 2022

आज का राशिफल, 29 July, 2022

Today’s Horoscope (29 July, 2022)

पढ़ें 28, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आज ठीक-ठाक रहेगा। महिलाओं ऑनलाइन शॉपिंग करेंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कम्पनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा।

घर के कामों में परिवार के लोग का सहयोग मिलता रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा लवमेट्स से उपहार मिलेगा।

वृष (TAURUS)

आज आपका चंचल स्वाभाव कुछ लोगो को पसंद आयेगा। आज आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहें तो थोड़ा रुक जायें।

लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। आज आपको आय के नये स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा।

आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। पिता के साथ आज आपके रिश्तें और मजबूत होंगे। पिछली कंपनी का अनुभव आज काम आयेगा।

कर्क (CANCER)

आज आप परिवारवालों के साथ समय बितायेंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है।

टेन्ट हाउस का व्यवसाय करने वाले लोगो के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। खान-पान का खास ख्याल रखने की जरुरत है।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पूराने काम आसानी से हो जाएंगे। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉबी का ऑफर मिल सकता है।

बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हो। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन ना हो इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। लवमेट का रिश्ता परिणय में बदल सकता है।

कन्या (VIRGO)  

आज परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी।

बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। आज भाई बहन के साथ गेम्स खेल कर समय बिताएंगे। माता के सेहत में सुधार होगा ।

तुला (LIBRA)

बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदा दिलाने वाला होगा। महिलाएं आज कोई उद्योग शुरू कर सकती है। आज आपके पड़ोसी आपसे आर्थिक सहायता लेंगे।

आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लें।

स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। लवमेट अपने साथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। ऑफिस में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे।

सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक समस्य आज दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन सामान्य रहेगा। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपको अपने गुरू की मदद से आपके करियर को नयी दिशा मिलेगी।

आप आप अपने ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए आज फॉर्म भरेंगे। आज घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा टाइम बीतेगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। छात्रों को आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे।

कई दिनों से चल रही दोस्ती आज प्यार में बदल सकती है। स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा। पारिवारिक समस्यायों का समाधान ढूंढ़ने में आज आप सफल होंगे।

मीन (PISCES)

आज नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में आपकी कड़ी मेहनत को देखते हुए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पहले की हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा।

महिलाएं आज घर के कामो में बिजी रहेंगी।काफी समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!