आज का राशिफल, 24 July, 2022

आज का राशिफल, 24 July, 2022

Today’s Horoscope (24 July, 2022)

पढ़ें 24, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस के सहकर्मियों के साथ अंडरस्टेनडींग बढ़ेगी। बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात होगी। आपको धनलाभ होने के आसार बन रहे हैं।

आपकी क्रिएटीवीटी से लोग प्रभावित होंगे। जॉब में प्रमोशन के चांस बन रहे है। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगो के लिए दिन बहुत अच्छा है।

वृष (TAURUS)

किसी अपरिचित व्यक्ति से बिना वजह ना उलझे। जहां तक हो सके विवादों से बच कर रहें। प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर मन मुटाव हो सकता है।

दुसरे शहर में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे है। किसी दोस्त के साथ अपने मन की बात शेयर कर सकते है।

मिथुन (GEMINI)

दिन बहुत अच्छा है, लेकिन बदलते मौसम के असर से आपको पेट से संबंधित कुछ दिक्कतें हो सकती है। राजनीति शास्त्र के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छे परिणाम लेकर आने वाला रहेगा।

आप बड़ी से बड़ी समस्या का हल आसानी से निकाल लेंगे। कोई सरकारी अधिकारी आपके जमीन से जुड़े मसलों को हल करने में आपकी मदद करेगा।

कर्क (CANCER)

दिन खुशियों से भरा रहेगा। घरवालों के साथ ज्यादा समय बितायेंगे और छोटे बच्चों को पिता से कोई गिफ्ट मिल सकता है। बिजनेस में भी बढ़ोत्तरी के चांस हैं। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि हो सकती है।

छात्रों को कुछ नया सिखने को मिलेगा। महिलाएं आपका मन अध्यात्मक में अधिक लगा रहेगा, ऑनलाइन शॉपिंग में बिजी हो सकती है। सेहत के लिहाज से आप तंदरूस्त रहेंगे।

सिंह (LEO)

दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस के किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको हानि हो सकती है।

किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा।

कन्या (VIRGO)  

आप किसी नये व्यापार को शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसमे माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा।

कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास हो सकता है। आपको कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त होने वाला है जिसका इंतजार आप लम्बे समय से कर रहे थे।

तुला (LIBRA)

आपके मन में बिजनेस को लेकर नए-नए विचार आएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। सही दिशा में मेहनत करेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होगी।

जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आर्थिक लाभ मिलने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे है। जीवनसाथी के साथ दिन प्यार भरा रहने वाला है।

वृश्चिक (SCORPIO) 

व्यापारी वर्ग के लोगों को अचानक धन लाभ होगा। संगीत क्षेत्र में रुझान वालों को फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर आ सकता है। भाईयों के साथ शाम को अच्छा समय बितायेंगे।

अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। घर में खुशियों का आगमन होगा। बड़ों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) 

किस्मत आपके साथ रहेगी। सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जिससे बात कर के आपको बिजनेस में काफी फायदा होगा। कारोबार में आ रही दिक्कतें समाप्त हो जायेगी। धनलाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे।

दूसरों से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें। नींबू पानी पीने से आपको काफी राहत मिलेगी। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा।

मकर (CAPRICORN)

दिन नई सौगात लेकर आयेगा। पुरानी टेंशन खत्म होगी। घरेलू खर्च बढ़ सकता है। कारोबार में वृद्धि के लिये दिन शुभ है।

आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे। छात्रों को प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग प्राप्त होगा। खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें, इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

कुंभ (AQUARIUS)

दिन फायदेमंद रहेगा। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ईमेल आ सकता है। बिजनेस को लेकर आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

शाम को दोस्तों के साथ फोन पर बात करके समय बिता सकते है। अपने करियर को लेकर अपने गुरु से परामर्श ले सकते हो। स्वास्थ्य़ पहले से बेहतर होगा।

मीन (PISCES)

आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए दिन शुभ है। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह समय से पहले पूरा कर लेंगे,

लेकिन आपको पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से फिट रहेगा।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!