आज का राशिफल, 13 July, 2022

आज का राशिफल, 13 July, 2022

Today’s Horoscope (13 July, 2022)

पढ़ें 13, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार वालों के साथ बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में कोई रिलेटिव कड़वाहट घोलने की कोशिश करेगा। अगर किसी काम से बाहर जाना चाह रहे हैं, तो दिन अच्छा है।

आपको सभी रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। कहीं निवेश करना चाह रहे हैं, तो भी दिन शुभ है। बिगड़े काम बनते नजर आयेंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। किसी काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

स्टूडेंट्स का पढ़ाई-लिखाई में पूरा मन लगेगा। लवमेट अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, दिन अच्छा गुजरेगा। सुखद परिणाम हासिल होंगे।

मिथुन (GEMINI)

सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। बिजनेसमैन अगर किसी नये बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसकी शुरूआत कर सकते हैं। सड़क पर चलते समय थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। जितना हो सके अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।

कर्क (CANCER)

आज का दिन सुकून देने वाला है। आपके सभी काम पूरे हो जायेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। स्वास्थ्य पहले से फिट रहेगा। मैकेनिकल इंजीनियर्स को जॉब के लिये किसी कंपनी से कॉल आ सकती है।

आपका लिया गया निर्णय आगे चलकर काफी फायदेमंद रहेगा। इसलिए जो भी करें, सोच-समझकर करें।

सिंह (LEO)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस का काम आसानी से निपट जायेगा। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए शुभ दिन है।

अचानक धन लाभ होने वाला है। म्यूजिक डायरेक्टर को अपनी विशेष कृति के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती है। व्यापारी वर्ग किसी नये व्यवसाय की शुरूआत करेंगे, तो निश्चित ही काम में सफलता मिल सकती है।

वकीलों के लिए भी दिन फायदेमंद रहेगा। अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो दिन बढ़िया है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। मित्रों के साथ कुछ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। बेहतर होगा किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

आज घर में लोहे से बनी नयी चीजों को न लाएं। घर में परिवारवालों के साथ मिलकर छोटी-सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन बेहतर रहेगा। बिजनेसमैन के लिये भी फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।

आज आप अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में आपके कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं।

धनु (SAGITTARIUS)

किस्मत आपके साथ रहेगी। व्यापार में रूका हुआ पैसा वापस आ सकता है। अगर आप जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो दिन शुभ रहेगा।

आपको किसी जरूरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

मकर (CAPRICORN)

आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जिस भी काम को पूरा करने की सोचेंगे, उसे कड़ी मेहनत और लगन के साथ पूरा कर लेंगे। ऑफिस में आपको सम्मानित किया जा सकता है।

स्टूडेन्ट्स का पढ़ाई से मन थोड़ा विचलित हो सकता है। कोर्ट में लम्बित पड़े मामलों से जीत हासिल हो सकती है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। दुश्मन भी आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं।

आप माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। किसी पुराने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा।

मीन (PISCES)

आपका मन आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा।

सेहत पहले से बेहतर रहेगी। आप कहीं पर शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!