आज का राशिफल, 14 July, 2022

आज का राशिफल, 14 July, 2022

Today’s Horoscope (14 July, 2022)

पढ़ें 14, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आप खुले हाथ से धन खर्च करेंगे।

आज आपको किसी को भी धन उधार नहीं देना है, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें लापरवाही दिखाएंगे, इसका आपको नुकसान भी उठाना पड़ेगा। आज आपको अपने व्यपार के शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

आज आपकी मानसिकता कम समय में अधिक धन कमाने की होगी, जिसके कारण आप अपने हाथ से लाभ के अवसर निकाल देंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज आप अपनी बुद्धि व विवेक का कुछ अधिक उपयोग करेंगे। धन को लेकर आज आपका मन विचलित हो सकता है।

आज आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आप कुछ परेशान नजर आएंगे। आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करेंगे।

कर्क (CANCER)

आज आपके अंदर अहम की भावना विकसित हो सकती है जिसके कारण आपको उसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

व्यापार में आज आपको यदि कोई लाभ का अवसर मिलता है, तो आपको उसमें देरी नहीं करनी है, नहीं तो वह हाथ से निकल सकता है।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपको कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह दोपहर बाद कम होगी। काम धंधा आज मंदा रहेगा।

यदि आज अपने घर की मरम्मत आदि कराना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कन्या (VIRGO)

आज आपके स्वभाव में संतोष नजर आएगा। आप आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और सफलता भी देंगे। यदि आज आप कोई जरूरी निर्णय लेने वाले हैं, तो वह आसानी से ले सकेंगे। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को आज कोई उत्तम अवसर प्राप्त हो सकता है।

प्रेम जीवन में आज कोई तनाव बन सकता है। आज आपको संतान की जिद के आगे झुकना पड़ सकता है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति के भी योग बन रहे हैं। आप अपने मन की बात मन में ही रखे।। यदि आज किसी संपत्ति को खरीदने का मन बनाया है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। मानसिक चिंताओं को छोड़ सेहत आज ठीक रहेगी। आज आपकी माता जी की सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके गलत व्यवहार एवं क्रोध के कारण परिजनों को परेशानी हो सकती है। आज आप अपने हर मामले में लापरवाह हो सकते हैं। नौकरी कर रहे लोग यदि पार्ट टाइम कार्य करने की सोच रहे हैं, तो वह समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए कुछ उथल-पुथल भरा रहेगा। आज आपको शत्रुओं पर पूरी नजर रखनी होगी क्योंकि वह गुप्त तरीके से आज

आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। यदि आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा, लेकिन यदि आपने अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरती, तो वह आपको नुकसान हो सकता है।

विद्यार्थियों ने जितनी मेहनत की है, उतना फल न मिलने से निराशा हाथ लग सकती है। आज आप अपने किसी मित्र के सहयोग से समाप्त हो सकती हैं।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपको थोड़ा धैर्य धारण करके चलना होगा। आकस्मिक धन मिलने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ पार्टी कर सकते हैं।

आज आप जिस भी कार्य में भाग लेंगे, उसको पूरा करके रहेंगे। आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

मीन (PISCES)

आज आपके चारों ओर का वातावरण प्रसन्नचित नजर आएगा। संतान को किसी अच्छे पद पर नौकरी मिलते देख मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति करने के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!