आज का राशिफल, 11 October, 2022

आज का राशिफल, 11 October, 2022

Today’s Horoscope (11 October, 2022)

पढ़ें 11, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहेगा। आज आप अपने बिजनेस में बहुत लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, जिसके कारण आपको थोड़ी राहत मिलेगी।

नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।

यदि आज आप किसी को धन उधार दे, तो बहुत ही सोच विचार कर दे, क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

मिथुन (GEMINI)

आज आप किसी भी कार्य को करने में सफल रहेंगे। यदि आपका भाई बहन से कोई विरोध चल रहा है,

तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार के लिए अपने पिताजी से सलाह ले सकते हैं।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद ही आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने स्वभाव में चंचलता को बनाए रखना होगा।

आज आपको कोई शारीरिक रोग परेशान कर सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आज आपको अपने किसी भी सहयोगी से वाद विवाद में नहीं पड़ना है।

जो लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने घरेलू खर्चे दिल खोलकर करेंगे।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को आज थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है,

क्योंकि आज वह जहां आवेदन करेंगे, उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। आज आप अपनी बुद्धि विवेक से कार्य को करेंगे, तो वह आपको भरपूर सफलता देंगे।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में एकजुट होकर लगना होगा, तभी वह सफलता पा सकेंगे।

आज आपको मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिसके कारण आपको पेट दर्द, सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज आपके व्यवसाय के प्रयास रंग लाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से मीठा बन कर रहना होगा,

नही तो वह उनके लिए नुकसानदायक रह सकता है। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों की कुछ फरमाइशे पूरी करने में व्यतीत करेंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज किसी अच्छे कार्य से आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।

विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपका मन अकारण ही परेशान रहेगा। यदि आज किसी व्यक्ति से कोई बहसबाजी भी हो, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण अवश्य बनाना होगा।

जमीन जायदाद और लेनदेन से संबंधित यदि कोई मामला है, तो उसमें आपको अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ना होगा।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय में मिलने वाले लाभ से संतोष में रहेंगे।

व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहना होगा। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं के लिए भी कुछ खरीदारी करेंगे।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!