आज का राशिफल, 05 July, 2022

आज का राशिफल, 05 July, 2022

Today’s Horoscope (05 July, 2022)

पढ़ें 05, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज आपको महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें।

ग़ुस्से को फिर से भड़कने से रोके तो आसानी से परेशानी को हल किया जा सकता है। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। बच्चे आज पढाई पर ज्यादा ध्यान दें। शाम तक सब सही हो जायेगा।

वृष (TAURUS)

आज आपको विवादों से बचना होगा अन्यथा मामला गंभीर हो सकता है। बड़े बुजुर्गों से सम्बन्ध को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको काफी प्रयास करना होगा व बुद्धिमानी से कार्य करना होगा। प्रेम संबंध में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन (GEMINI)

आज आपकी काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। आज आप कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

जिन लोगो के पास सिंगिंग का हुनर है आपके लिए आपका हुनर सकारात्मक बदलाव लेकर आयेगा। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं।

कर्क (CANCER)

अपनी सेहत का ख्याल रखें। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके ख़र्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें।

आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक़्क़त होगी। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है।

आज का दिन सामान्य रूप से शुभ है। आप अपने ज्ञान में वृद्धि करेंगे और विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते है।

कन्या (VIRGO)

आज अटका हुआ धन प्राप्त होगा। कुल मिलाकर आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय प्रेम को बढ़ाने वाला है।

आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है। कामकाज के दबाव से ख़ुद को शान्त करने के लिए हो सकता है कि आपको पर्याप्त समय न मिले।

तुला (LIBRA)

आज किसी नए काम की शुरुआत होगी। ऑफिस में आपको कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको पूरा करने पर आने वाले दिनों में फायदा होगा। आज आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा।

परिवार के किसी सदस्य की कोई बात से आपका मन दुखी हो सकता है और आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी इसलिए आज उनका खास ख्याल रखा ।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज अनायास व्यय बढ़ेगा, सट्टे एवं शेयर बाज़ार से दूर रहे अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा प्रतियोगिता में भुलक्कड़पन का शिकार होना पड़ेगा। सामाजिक कार्यो में रुचि रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो प्रेम प्रसंग की संभावना है। अपनी सेहत का ख्याल रखे और बाहर का खाने से बचे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपको अनिद्रा होने की भी संभावना रहेगी बावजूद इसके शारीरिक तथा मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी आकस्मिक खर्च, की संभावना अधिक दिखाई दे रही है।

विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुदृढ़ बना सकेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। बदलता मौसम सेहत खराब कर सकता है इसलिए खाने पीने पर खास ख्याल रखे। माता-पिता से अनबन होने की आशंका है अनावश्यक क्रोध न करें। आज पैसों के सम्बंध में उतार-चढ़ाव वाला दिन है। सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कुंभ (AQUARIUS)

आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मीन (PISCES)

आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगा सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है।

सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!