आज का राशिफल, 23 June, 2022

आज का राशिफल, 23 June, 2022

Today’s Horoscope (23 June, राशिफल)

पढ़ें 23, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज जो भी काम हाथ लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखनी चाहिए। छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। खुद को फिट रखने के लिए आपको एक्सरसाइज़ करना चाहिए। महिलाएं शॉपिंग करने का मन बनायेंगी।

वृष (TAURUS)

आज आप कोई यात्रा कर सकते है। व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे है तो दिन शुभ है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी।

मिथुन (GEMINI)

अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनीयर्स को आज फायदा होगा। थोड़ी मेहनत से ही आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के काम में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

कर्क (CANCER)

आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे है। महिलाएं अपने बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकती हैं। बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके काम से कुछ नये लोग जुड़ सकते हैं।

सिंह (LEO)

कुछ दिनों से पेंडिंग काम पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से कोई अच्छी सलाह मिलेगी। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद रहेगा।

कन्या (VIRGO)

धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे भी हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लंबे समय से रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।

तुला (LIBRA)

किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बटायेंगे। जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते मिलेंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जीवन में आपको खुब तरक्की मिलेगी।

वृश्चिक (SCORPIO)

आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे। आज आप थकान महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण बनाये रखें। व्यापार को लेकर आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात हो सकती है। जिसका सकरात्मक परिणाम मिलेगा।n

मकर (CAPRICORN)

आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा आप पर काम का बोझ भी कम रहेगा। सीनियर्स के साथ किसी विषय पर बातचीत होगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आप आखों का खास ख्याल रखें।

कुंभ (AQUARIUS)

शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा। विवाहितों के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है। करियर को लेकर की गई मेहनत का फल मिलेगा।

मीन (PISCES)

आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबकी मदद करने में आप सफल होंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। शाम को दोस्तों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!