आज का राशिफल, 24 June, 2022

आज का राशिफल, 24 June, 2022

Today’s Horoscope (24 June, राशिफल)

पढ़ें 24, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी।

यदि आज आप को कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें सुधार हो सकता है। आज आप अपने जीवन के लिए आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आएंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी पेशा लोगों को आज सरकार द्वारा कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है।

आज आपकी सेहत कुछ नरम गरम रह सकती है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए भी कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए कुछ वाद विवाद भरा रहेगा। आज आपकी नौकरी या आपके घर में किसी व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है।

आज आपको मानसिक तनाव की अनुभूति हो सकती है। योग व्यायाम करना आज आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा।

कर्क (CANCER)

आज आपको आपके व्यापार में सफलता मिलेगी। राजनीति क्षेत्र में कुछ पद की प्राप्ति हो सकती है।

यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोई हुई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है। आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपका कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आज आपका कोई अपना प्रिय मित्र व रिश्तेदार आपकी गुप्त बातें जानने की कोशिश कर सकता है,

इसलिए आज आपको अपने व्यापार की प्रगति के किसी भी राज को किसी से शेयर नहीं करना है, नहीं तो यह आपके काम बाधा बन सकता है।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आप अपने आप को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलेगा।

आज आप अपनी परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

तुला (LIBRA)

आज का दिन नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति का दिन है। व्यापार कर रहे लोग आज अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से किसी लंबे समय से लटकी हुई डील को फाइनल कर सकते हैं।

भाई बहनों के साथ यदि रिश्ते में कोई अनबन चल रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन समान्य रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभ है, मनचाही शिक्षा के क्षेत्र में यदि आज कोई कार्य करेंगे, तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको और मानसिक तनाव भी हो सकता है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए कुछ चुस्ती फुर्ती भरा रहेगा। आज अपने सभी कार्यों को समय से करने में कामयाब रहेंगे।

आज आपकी माता जी की सेहत में कमी आ सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा और यदि ऐसा हो, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर परामर्श अवश्य दें। बाहर के खानपान से परहेज रखने के लिए कहें।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन कुछ आलस्य भरा रहेगा। आज सुबह से ही आपका दिन खराब रह सकता हैं, कार्य क्षेत्र में भागदौड करनी पड़ेगी।

आज आप समाज की भलाई के लिए भी कुछ कार्य करेंगे और लोगों की मदद करने से आज आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होगी।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रह सकता है। आज आपके ऑफिस का माहौल थोड़ा गर्म रह सकता है। विद्यार्थियों को आज योग्यता रखने का अवसर प्राप्त होगा।

आज माताजी से किसी विषय को लेकर वाद विवाद हो सकता है। आज आपके दैनिक खर्चे आसानी से निकल जाएंगे।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप सामाजिक भलाई के लिए भी कुछ कार्य करेंगे।

आज संतान के विवाह संबंधी बात किसी से चल सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिन अति उत्तम रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!