आज का राशिफल, 28 March, 2022

आज का राशिफल, 28 March, 2022

Today’s Horoscope (28 March राशिफल)

पढ़ें 28, मार्च 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आप परिवार का कोई काम करने में व्यस्त रहेंगे। परिवार वालों के साथ भी समय बीतेगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। शाम को आपकी किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आप किसी काम को करने के लिये नई योजना बना सकते हैं। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, व्यापारियों को लाभ होगा। 

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप किसी काम को करने में दोस्तों की मदद ले सकते हैं। माता-पिता भी आपका पूरा साथ देंगे। आज परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिलेगी। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपका पढ़ाई के प्रति रूझान बनी रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन मिथुन राशि वालों के ज्यादा अच्छा नही रहेगा। आज आपके कुछ काम खराब हो सकते हैं। आज कोई भी काम करने से पहले बड़ो से राय जरूर लें। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अनजान व्यक्ति से दूरी बना के रखें। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते है।

कर्क (CANCER)

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ कही घूमने जायेंगे और समय बिताएंगे। आज आपके घर कुछ मरम्मत का काम हो सकता है। आज ऑफिस में सोच समझ के अपनी बात रखे, और किसी के बीच में न बोलें। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। घर में सुख- समृद्धि बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा। 

सिंह (LEO)

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने सभी काम समय रहते पूरा कर लेंगे जिससे आप हल्का फील करेंगे। आज आप किसी चीज को लेकर बड़ा फैसला कर सकते हैं।  आप अपने परिवार के साथ खुशी के पल बितायेंगे। आज कुछ जरूरी चीजें आपको फायदा दिलायेगी। कारोबारियों के बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। दांपत्य जिवन में सुख शांति बनी रहेगी।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बहुत अच्छा है। आप सब चीजे आपके हिसाब से होंगी। आज आप अपने बच्चो के साथ कही घूमने जा सकते हैं। कैमिकल इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। बच्चों को सोशल मिडिया के जरिये कुछ नया सीखने को मिलेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला (LIBRA)

आज का दिन तुला राशि वालो के लिए थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। आज कोई पुरानी चीज आपको परेशान कर सकती है, लेकिन बाद में सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा बना रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ बैठकर लंच एंजॉय करेंगे। ऑफिस का काम आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। रूके हे काम पूरें होंगे।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज लोगों के सामने आपकी तारीफ होगी, रुतबा बढ़ेगा। सभी काम आप आसानी से कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें मधुर होंगे साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोच सकते हैं। आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपका काफी नाम होगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन धनु राशि वालों के लिए फायदेमंद है। आज आप कुछ नए लोगों से मिल सकते हैं जिससे आपको फायदा मिलेगा। आज छात्र मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को ही जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठायेंगे। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। बेरोजगारो को रोजगार को अवसर प्राप्त होंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन मकर राशि वालों के लिए शांति भरा रहेगें। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा और आप कही मंदिर घूमने जा सकते है। आप अपने भविष्य के बारे में पिता से विचार-विमर्श कर सकते है। घर से बहार जाते समय जरूरी समान ले जाना ना भूलें। सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। आपको संतोष की भावना का अनुभव होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। छात्रों को आज कुछ नया सिखने का मोका मिलेगा, गुरू का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए खुशी भरा रहेगा। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।  आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन समान्य रहने वाला है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चो की सेहत का ख्याल रखें, उन्हे ठंडा खानें से बचाएं।

मीन (PISCES)

आज का दिन मीन राशि वालों को थका देने वाला रहेगा। आज आप किसी काम को लेकर भागदौड़ करेंगे लेकिन आप उस काम को आखिरी तक पूरा कर लेंगे। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन होने की संभावना है अपनी वाणी पर संयम रखें। आज आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। छात्रों को कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचें। सिनियर्स का स्पॉर्ट रहेगा।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!