आज का राशिफल, 26 March, 2022

आज का राशिफल 26 March 2022 | Today's Horoscope

आज का राशिफल, 26 March, 2022

Today’s Horoscope (26 March राशिफल)

पढ़ें 26, मार्च 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, बशर्ते आप उनके साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। सीनियर्स के साथ किसी विषय पर बातचीत होगी। बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। कही बाहर जाने से बचें। बीच-बीच में पानी पीते रहें इससे आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज बड़े-बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवार वालो के साथ मिलकर धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज घर के कामों में परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी हो जायेगा। आज आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी टॉपिक में आ रही प्रॉब्लम आज दोस्तों की मदद से सॉल्व हो जायेगी। परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। घर पर किसी विष्य में लम्बी बात चित हो सकती है। घर से कलेश दूर होंगे। परिवार में सब की सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे। शाम को किसी दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है उनके साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए व्यस्त भरा रहेगा। आज ऑफिस में भी आपको कई जिम्मेदारी मिल जाएगी जिससे आप थकान महसूस कर सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और कही बाहर घूमने जायेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आज शाम को पार्क में टहलने जायेंगे। आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात हो सकती है, जिसकी मदद से आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आयेगा। आज आप सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बाहर खाना पीना कम खाएं। कुछ लोगों को आपके विचार पसंद आ सकते हैं। ऑफिस के सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके साथ सब बेहतर होगा। 

कन्या (VIRGO)

आज कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आप सारी चीज़ों को अच्छे से संभाल लेंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है। करियर में आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। बच्चों की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा। विरोधियों से आपको थोड़ा बचकर रहना चाहिए। मन प्रस्नन रहेगा। सेहत बेहतर बनी रहेगी।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ कही घूमने जा सकते है जिससे आप लोगों में रिश्ते मजबूत बनेंगे। व्यापारी वर्ग का काम अच्छा चलता रहेगा। जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर हो सकता है। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। परिवारिक रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके पक्ष में हैं, आप लोगों से अपनी बात मनवा लेंगे जिससे लोग आपकी प्रशंसा करेंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बचे खुचे काम आप आज पूरे कर लेंगे और ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी, जिससे आपको लाभ होगा। आज आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आप कोई नई तकनीक को सीखने में रुचि दिखायेंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। कोई जरूरी काम समय रहते पूरा कर लेंगे। अगर आप किसी बिजनेस की शुरआत करने जा रहे हैं तो इसे छोटे पैमाने से शुरू करे, इससे आपको बाद में फायदा मिलेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूण रहने वाला है, उन्हें अपने ऊपर समय देने का अवसर मिलेगा। आप बिजनेस के सिलसिले में किसी मित्र से लम्बी बात कर सकते है। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा। बच्चे घर में ही माता के साथ समय बितायेंगे। आपके व्यापार में वृद्धि होगी।

मकर (CAPRICORN)

आज छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से कामकाज में सफलता मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। पेरेंट्स की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें मेहनत करने की जरूरत है। बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग और एक्सरसाइज़ का सहारा लेना चाहिए। इससे आप बेहतर फील करेंगे। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। कही से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज अपने काम पुरे करने में आप दूसरों को मदद ले सकते हैं। आज किसी से भी बहसबाजी से बचे। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी प्रोजेक्ट को लेकर फायदेमंद डिसीजन ले सकते हैं, जिससे आपके सीनियर्स आपसे इंप्रेस होंगे। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। इससे आपको फायदा होगा। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आज थोड़ी मेहनत से ही आपको सफलता हासिल होगी। कही से धन का फायदा होगा। ऑफिस में आपको काम पूरा करने के लिए मदद लेनी पड़ सकती है। 

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!