महाराष्ट्र के २० पर्यटन स्थल जो आपको जरूर देखने चाहिए

महाराष्ट्र दर्शन यात्रा

अगर नहीं घूमी है ,महाराष्ट्र में यह २० जगह, तो जरूर जाए

अगर आपने कभी महाराष्ट्र में छुट्टियां नहीं मनाई है तो यह समय है कि आप यहां की सुंदरता की खोज करें और कुछ स्पेशल मोमेंट्स घर लाएं। महाराष्ट्र में सभी के लिए कुछ न कुछ है- सुंदर बीच, हिल स्टेशन, adventurous ट्रैकिंग, स्ट्रॉबेरी फार्म, wildlife sanctuaries, तीर्थ स्थल, यहां का इतिहास और शानदार भोजन।

तो यहां हम आपके लिए महाराष्ट्र में घूमने की २० जगह लेकर आए हैं। 

१. Mumbai, Maharashtra

मुंबई को लोग माया नगरी, सपनों का शहर, जो कभी नहीं सोता, भारत का फाइनेंशियल सेक्टर जैसे कई नामों से जानते हैं। यहां आपको Gothic architecture, gate way of india देखने को मिलेगा। 

२. Pune, Maharashtra

पुणे को सांस्कृतिक राजधानी भी कहते है जो कला, संस्कृति और रोमांच प्रेमियों के दिल में बसता है। यहां पर आपको 17 किले देखने को मिलेंगे जिनमें शनिवार वाडा, सिंहगढ़ किला, पुरंदर किला, आगा खान पैलेस प्रसिद्ध हैं।

३. Mahabaleshwar, Maharashtra

महाबलेश्वर अपने सुंदर पश्चिमी घाटों के बीच बसा लोकप्रिय हिल स्टेशन है जो दिल को छू लेने वाले परिदृश्य, सदाबहार लकड़ी के मैदान, झरनों और प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां पर आकर आप वेन्ना झील में बोट राइडिंग कर सकते है, प्रतापगढ़ किले तक सूर्यास्त का आनंद उठा सकते हैं, राजपुरी गुफाओं की सैर कर सकते हैं, जामुन खाने का मज़ा उठा सकते हैं और पहाड़ियों और घाटियों में तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं।

४. Lonavala, Maharashtra

यह जगह मुंबई और पुणे के बीच स्तिथ एक ऐसा हिल स्टेशन है को भाग दौड़ भरी जिंदगी से निकल कर आपको शांति का अनुभव देगा। यह जगह एक सुंदर ड्राइव के लिए बहुत फेमस है जो घुमावदार सड़कों और लंबी लंबी सुरंगों के लिए जाना जाता है। यहां पर आप कैंपिंग और ट्रैकिंग का मज़ा भी ले सकते हैं।

५. Khandala, Maharashtra

खंडाला का नाम तो आपने बॉलीवुड संगीत में भी सुना होगा जो कि एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां आपको कार्ला और भांजा गुफाएं, डेला एडवेंचर पार्क, सुनील का सेलिब्रिटी वैक्स म्यूजियम और आदिशक्ति माता मंदिर देखने लायक हैं।

६. Matheran, Maharashtra

अगर आप भीड़-भाड़ से दूर एक नॉन टूरिस्ट हिल स्टेशन पसंद करते हैं, तो Matheran एक बहुत अच्छी चॉइस है। यहां पर कारों की अनुमति नहीं है इसलिए यहां पर रास्ते खाली रहते हैं। यह जगह पिकनिक और ट्रैकिंग के लिए भी बेहद खूबसूरत है।

७. Lavasa, Maharashtra

Lavasa एक प्राइवेट हिल स्टेशन है जिसे स्क्रैच करके बनाया गया है। यह एक well planned और साफ सुथरा शहर है। यह सात पहाड़ियों में फैले, लवासा झीलों, पहाड़ियों और घाटियों के आकर्षक दृश्य को दिखाता है, जो की महाराष्ट्र का सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस है। जिन लोगों को एडवेंचर करना पसंद है वो यहां हाइकिंग, बाइकिंग, रैपलिंग, कैंपिंग और राफ्ट बिल्डिंग में हाथ आज़मा सकते हैं।

८. Nashik, Maharashtra

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम अपने 14 साल के वनवास के दौरान नासिक में रहे थे। मासिक हर १२ साल में होने वाले एक कुंभ के मेले के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां भगवान राम की काली मूर्ति की पूजा भी की जाती है जो एक कालाराम मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है और इस मंदिर के दर्शन किए बिना नासिक की यात्रा अधूरी है। इसके अलावा आप यहां दूधसागर झरने, सुला वाइनयार्ड, सिक्का संग्रहालय और पांडव लेनी गुफाओं की यात्रा भी कर सकते हैं।

९. Shirdi, Maharashtra

शिरडी एक प्रमुख तीर्थ स्थल है जो कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। साई बाबा के देशभर में भक्त उनके दर्शन के लिए यहां आते है। यह जगह शनि शिंगणापुर मंदिर के लिए भी जाना जाता है जो कि भारत के सबसे प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है।

१०. Panchgani, Maharashtra

Panchgani पांच पहाड़ियों से घिरा एक ऐसा हिल स्टेशन है जो अपने खूबसूरत झरनों, हरे भरे जंगलों और रसीले स्ट्रॉबेरी के लिए जाना जाता है। आप जब भी panchgani आए तो Kaas Plateau जरूर घूमे जो कि महाराष्ट्र के फूलों की घाटी के रूप में जाना जाता है।

११. Alibaug, Maharashtra

Alibaug को ‘मिनी गोवा’ भी कहते हैं। यह महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र का एक छोटा सा तटीय शहर है। यह शहर सूर्योदय, सूर्यास्त और कोलाबा किले का एक शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है।

१२. Igatpuri, Maharashtra

Lgatpuri नासिक जिले का एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यह जगह ट्रेकर्स और रॉक क्लाइंबर्स के बीच काफी लोकप्रिय है।

१३. Bhandardara, Maharashtra

Bhandardara को Sahyadri ranges की रानी के नाम से भी जाना जाता है जो को बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है। यह nature lover aur tracking करने वालो के लिए बेस्ट जगह है। यहां आप अम्ब्रेला फॉल्स, विल्सन डैम, आर्थर लेक, कलसुबाई पीक, रतनगढ़ किला, रतनवाड़ी गांव और अमृतेश्वर मंदिर जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

१४. Karnala, Maharashtra

यह शहर वास्तुकला और nature lover के लिए बहुत दिलचस्प है। Karnala Bird Sanctuary और Karnala Fort यहां की बेस्ट जगह है जिसे देखने आपको जरूर जाना चाहिए।

१५. Satara, Maharashtra

सतारा महाराष्ट्र में घूमने के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है जो कि कृष्णा और वेन्ना नदियों के संगम के पास स्थित है। सतारा अपनी गुफाओं, किलों और ऐतिहासिक खंडहरों के लिए जाना जाता है जहां आपको घूमने जरूर आना चाहिए।

१६. Nagpur, Maharashtra

Nagpur संतरों के लिए प्रसिद्ध शहर है। यहां आपको हरे-भरे बगीचों और झीलों की सुंदरता के अलावा wildlife sanctuaries और tiger reserves देखने को भी मिलेगा। यहां आपको स्वामीनारायण मंदिर, श्री गणेश मंदिर टेकड़ी, रामटेक किला मंदिर, लता मंगेशकर म्यूजिकल गार्डन और महाराज बाग और चिड़ियाघर भी जाना चाहिए।

१७. Ratnagiri, Maharashtra

Ratnagiri अल्फांसो आमों के लिए फेमस है। लेकिन एक तरफ अरब सागर और दूसरी तरफ सह्याद्री पर्वत श्रृंखला रत्नागिरी को प्रकृति का वरदान प्राप्त है। यहां आप जयगढ़ किला, जयगढ़ लाइटहाउस, स्वयंभू गणपति मंदिर, गणपतिपुले बीच और थिबा पैलेस भी देख सकते हैं।

१८. Mandwa, Maharashtra

Mandwa एक बहुत ही सुंदर समुद्र तट है। यहां आप खूबसूरत मौसम, साफ पानी, केले की नाव की सवारी, कयाकिंग, जेट स्कीइंग और वाटर स्कूटर की सवारी, पानी के खेल कर सकते हैं।

१९. Malvan, Maharashtra

Malvan एक तटीय शहर है। यहां आप सफेद रेत पर आराम कर सकते हैं स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग जैसी एड्रेनालाईन-रशिंग अंडरवाटर एक्टिविटीज कर सकते हैं। मालवन अपने स्वादिष्ट समुद्री भोजन के लिए भी जाना जाता है, इसलिए यह जब भी आए तो इसे जरूर ट्राई करें।

२०. Khopoli, Maharashtra

यह उन लोगों के लिए एक परफेक्ट जगह है जो प्रकृति के बीच शांतिपूर्ण जगह में समय बिताना चाहते हैं। यहां आप थीम पार्क में भी एंजॉय कर सकते है।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!