आज का राशिफल, 20 February, 2022

आज का राशिफल, 20 February, 2022
Today’s Horoscope (20 February राशिफल)

पढ़ें 20, फरवरी 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज आपका काम बनते-बनते रूक सकता है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदलेगी। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।

वृष (TAURUS)

आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम आसानी से पूरा हो जाएगा। आज किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। किसी काम के लिये नई योजना बना सकते हैं। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखे, इससे चीजें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन (GEMINI)

आज बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे। परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। आपसे लोग काम सीखना चाहेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। ऑफिस में आज आपको काम में बॉस से वाहवाही मिलेगी, जिससे आपका मन और भी प्रसन्न रहेगा। आपके सभी काम बनेंगे।

कर्क (CANCER)

आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जाने का मन बनायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी करेंगे। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रहेगा। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको अपना खान-पान ठीक रखना चाहिए। आप पर माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा, पारिवारिक रिश्तें बेहतर होंगे।

सिंह (LEO)

आप अपना ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बितायेंगे। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन भी हो सकता है। हालांकि, आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। ऑफिस में आज आपके पास ज्यादा काम रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज वाहन लेने के योग बन रहे है। आपकी लाइफ में बेहतर बदलाव होगे। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने घर आ सकता है। आपके धन में वृद्धि होगी।

कन्या (VIRGO)

आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शाम को उनके साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

तुला (LIBRA)

आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके मेहनत करने का फल मिलेगा। कॉलेज के स्टूडेंट्स को नई गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे।आपके अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। कुल मिलाकर आपका दिन बेहतर बना रहेगा। आज आप कुछ नया काम करने के बारे में भी सोच विचार करेंगे। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज आपके सारे काम पूरे होंगे। अपने बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिए फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। गुरु का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ेंगी। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिलेगी। आज आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको किसी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पडेगी। किसी से बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान जरूर रखें। पारिवारिक विवादों से बचे रहें। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हे थोड़ी सावधानी बरते। आपको बच्चों की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। जरूरत से ज्यादा बाहर का खाना पेट संबंधी परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आप अपने माता-पिता के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। इस राशि वाले जो लोग टूर एंड ट्रेवल से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपको परिवार में किसी बड़े काम की बागडोर मिलेगी, जिसमें आप सफल भी रहेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। लोग आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। काम में सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES)

आज काम से फुरसत मिलने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बितायेंगे। आज आपको किसी तरह का फायदा हो सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। मान सम्मान बढेगा।

You may also like...

1 Response

  1. Shalini sachan says:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!