आज का राशिफल, 05 April, 2022

आज का राशिफल, 05 April, 2022

Today’s Horoscope (05 April राशिफल)

पढ़ें 05, अप्रैल 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज सभी जरूरीबकाम समय पर पूरा कर लेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जिससे आपकी जिंदगी बदल जाएगी। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उन्हे अच्छी डील के लिए थोड़ा और इंतेजार करना पड़ेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा, नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें। शारीरिक दृष्टि से सेहत फिट रहेगी। बाहरी चीजों को खाने से बचें।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपने परिवार वालो को समय देंगे जिसे सबमें खुशी का माहौल रहेगा। धन लाभ हो सकता है। इस राशि के छात्रों के मन में कई तरह के विचार आयेंगे, पढ़ाई से मन डिस्ट्रैक्ट हो सकता है। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का सोल्यूशन मिल सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते है। बच्चे दादा दादी के साथ समय बिताएंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। किस्मत का पूरा साथ रहेगा। आज आप अपने सभी रुके हुए काम पूरे कर लेंगे। घर में बड़ो का सहयोग मिलेगा। विरोधी पक्ष आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। लवमेट साथी की पसंद की चीज बनाकर खिलाएं। आपके काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। जो लोग वकील हैं उनका आज नाम होगा और लोग खूब तारीफ करेंगे। कही से आज आपको धनलाभ हो सकता है। अगर आप परिवार के साथ समय बिताएंगे बच्चे आपसे खुश रहेंगे। बॉस आपकी परफॉर्मेंस देखकर आपकी तारीफ करेंगे। जीवन में चल रही समस्याओं का हल निकलेगा और आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। किसी प्रपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। बाहर का खाने से बचें, सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको प्रमोशन जैसी खुशखबरी मिल सकती है इसलिए खूब मेहनत करें। छात्र आज शांत होकर विचार करें और अपने काम पर कॉन्सन्ट्रेट करें, परिणाम अच्छा मिलेगा। अगर आप कोई नया मकान लेने की सोच रहे हैं तो दिन शुभ है। विवाहित आपने जीवनसाथी पर विश्वास बनाएं रखें , इससे रिश्ते मजबूत होंगे। रुका हुआ पैसा वापस आयेगा।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज ऑफिस में बहस हो सकती है इसलिए सोच समझ के बोले और गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि की जो लोग विवाहित हैं उनके मन में जो भी शिकायते हैं उन्हें खुद तक ही रखें और अपने काम से काम रहें। आपको घर में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी, जो आपके लिए बहुत मायने रखेगी। घर में खुशी का माहौल बनेगा, आप परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। किसी स्कूल के दोस्तों के साथ पुरानी बाते याद करेंगें। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर का बिजनेस कर रहे है। उन्हें मुनाफा होगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लम्बे समय से सोचा हुआ काम पूरा होगा।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप कुछ स्पेशल करेंगे। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। इस राशि के कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है, समझ में आपका नाम होगा। शुरू किये हुए कार्यों को पूरा कर लेंगे। परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पिता की राय अपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगी। कारोबार को बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी वो किसी करीबी की मदद से आपको मिल जायेगी। किसी प्रोजेक्ट मे शामिल होने से पहले उससें अच्छी तरह समझ लें। बॉस को आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी। पदोन्नति का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। शारीरिक दृष्टि से आपकी हेल्थ फिट रहेगी। जीवनसाथी को उपहार देंगें तो वह आपसे बेहद खुश हो जाएंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फिजूल की बातों में ना पड़ें। अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेंगे। बिजनेस में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। होने वाली आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। करोबार में आ रही दिक्कतें खत्म होगी।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी।  अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोचेंगें जिससे आपको फायदा होगा। इस राशि के जो लोग बेरोजगार उन्हें ऑनलाइन पैसे कमाने का मौका मिलेगा। बच्चे किसी बात की ज्यादा जिद न करें, अन्यथा माता से डांट पड़  सकती है। कपड़े के व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुये हैं समाज में काफी प्रशंसा होगी।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आप कुछ नया करने का सोच सकते हैं और उसे शुरू भी कर देंगे। आज आप अपनी नौकरी से रिलेटेड कुछ नया फैसला लेंगे। थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

 

You may also like...

2 Responses

  1. Shalini sachan says:

    Nice

  2. Janesh kumar says:

    Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!