सुंदर और स्वस्थ बने रहने के लिए महिलाएं अपने आहार में क्या-क्या करें शामिल

सुंदर और स्वस्थ बने रहने के लिए महिलाएं अपने आहार में क्या-क्या करें शामिल

आज के इस आधुनिकता के जमाने में वैसे तो हर तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद हैं।

महिलाएं हों या पुरुष सबका जीवन बदल गया है। पारंपरिक खान-पान की जगह लोग जंक फूड या बाहर के बने भोजन के स्वाद के आदी हो गए हैं।

इसी वजह से सेहत या स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं हर किसी के जीवन का हिस्सा बनती जा रही हैं।

महिलाएं जिनमें सुंदर और स्वस्थ बने रहने या फिर यौवन को लंबे समय तक बनाए रखने की इच्छा शायद जन्म से ही होती है आजकल कुछ परेशान-सी नज़र आती हैं।

सुंदर और स्वस्थ बने रहने के अनेक साधन अपना कर भी कुदरती सौंदर्य के लिए तरसती ही रहती हैं।

हम यहां महिलाओं के बारे में बात कर रहे हैं। अगर महिलाएं बाह्य साधनों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी जीवन-शैली में थोड़ा बदलाव कर लें और अपने दैनिक खान-पान या आहार पर ध्यान दें तो निश्चय ही कुदरती सौंदर्य व बेहतर स्वास्थ्य पा सकती हैं।

उन्हें कुछ खास मशक्कत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी बस अपने आहार में कुछ ऐसे भोज्य पदार्थों को सम्मिलित करना होगा जो उन्हें सुंदर और स्वस्थ बनाने में रामबाण साबित हो सकते हैं।

1) दूध

महिलाओं को अपने दैनिक आहार में दूध को अवश्य शामिल करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद लैक्टिक अम्ल त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटा कर उसे स्वस्थ बनाने का काम करता है।

इसके अलावा दूध में निहित एंटीऑक्सीडेंट हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करके त्वचा को सुंदर और स्वस्थ बनाता है।

2) शकरकंद

शकरकंद की पौष्टिकता को भी कम न आंकें क्योंकि यह भी आपके सौंदर्य तथा स्वास्थ्य को बनाने में अपना भरपूर योगदान दे सकता है।

यह विटामिन ‘ए’ से भरपूर होता है और त्वचा को साफ व चिकना बनाए रखने में मदद करता है।

इसमें उपस्थित बिटा कैरोटिन एक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो विटामिन ‘ए’ के रूप में परिवर्तित होकर त्वचा को लचीला बनाता है।

इसमें मौजूद विटामिन ‘सी’ त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से बचाता है।

3) लहसुन

लहसुन का सेवन भी त्वचा के लिए फायदेमंद रहता है। इसमें त्वचा की सफाई करने वाले एंटीबायोटिक तत्व मौजूद पाए जाते हैं।

यह बुढ़ापे के संकेत समझी जाने वाली झुर्रियों से राहत दिलाने में सहायक होता है। यह ऊतकों के निर्माण में भी मदद करता है।

4) चीज

महिलाओं को अपने आहार में चीज को भी अवश्य शामिल करना चाहिए। ज्यादा नहीं बस उसका एक टुकड़ा भी शामिल करेंगी तो भी फायदा मिलेगा।

चीज के सेवन से मुंह के बैक्टीरिया की रोकथाम होगी तथा कैविटी की समस्या के निदान में मदद मिलेगी। इसके लिए स्विस, चेडार या गोडा चीज खाना ज्यादा लाभप्रद सिद्ध होता है।

3) गाजर

गाजर में विटामिन ‘ए’ प्रचुर मात्रा में मौजूद पाया जाता है और यह त्वचा की बाह्य परत को बनाए रखने में पूरी मदद करती है।

गाजर का नियमित सेवन जल्दी बुढ़ापा नहीं आने देता या जल्दी बुढ़ापा आने की रोकथाम करता है।

4) खट्टे फल

खट्टे फल भी त्वचा की सेहत के लिए अच्छे होते हैं क्योंकि ये कोलेजन के निर्माण में योग देते हैं।

कोलेजन त्वचा की कोशिकाओं को जकड़ कर रखने का काम करता है।

ध्यान रहे कि कोलेजन को कहीं बाहर से नहीं जोड़ा जा सकता है और इसीलिए फलों या उनके जूस को दैनिक आहार में सम्मिलित करना अनिवार्य है।

5) एप्पल साइडर विनेगर या सेब का सिरका

सेब के सिरके का सेवन भी सुंदर त्वचा का सपना साकार करने में सहायक होता है।

इसमें प्रचुर मात्रा में एंजाइम की सांद्रता विद्यमान होती है जो त्वचा की मृत कोशिकाओं से मुक्ति दिलाते हैं।

वसा को तोड़कर भोजन को बेहतर ढंग से पचाने में मदद भी करते हैं। इस कारण भी स्वास्थ्य लाभ मिलता है। सेब के सिरके का उपभोग त्वचा को लचीला भी बनाता है।

6) चिकन

चिकन में संतृप्त वसा की अच्छी मात्रा मौजूद पायी जाती है जो ओलेइक अम्ल के रूप में होती है।

अतः इसके उपभोग से चेहरे पर चमक आती है और यह सुंदर बनता है। इसके अलावा भी यह कई तरह के अन्य स्वास्थय लाभ पहुंचाता है।

7) अंकुरित गेहूं

अंकुरित गेहूं का सेवन भी गजब का फायदा देता है क्योंकि इसमें ऐसे तत्व मौजूद पाए जाते हैं जो चेहरे को मुहांसों से बहुत जल्दी छुटकारा दिलाते हैं।

अंकुरित गेहूं के साथ दही या काॅटेज चीज को मिला कर खा सकते हैं।

8) टमाटर

टमाटर भी त्वचा की सेहत को लाभ पहुंचाने में मदद करता है, क्योंकि इसमें विटामिन ‘ए’, विटामिन ‘सी’

तथा पोटेशियम की भरपूर मात्रा मौजूद होती है।

9) सब्जियां व फल

सब्जियां व फल खाने से कभी परहेज न करें। प्रतिदिन सब्जियां और फल खाएं।

हरी पत्तेदार सब्जियां ज्यादा से ज्यादा मात्रा में खाएं। सलाद के तौर पर कच्ची पत्तेदार सब्जी को हर रोज सेवन करना चाहिए। सलाद में कटे हुए फल भी खा सकते हैं।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

You may also like...

1 Response

  1. Pundlik urkude says:

    Very good for health

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!