आज का राशिफल, 10 September, 2022

आज का राशिफल, 10 September, 2022

Today’s Horoscope (10 September, 2022)

पढ़ें 10, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगें। ऑफिस के काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन समय रहते पूरे जरूर हो जायेंगे।

कोई भी फैसला करने से पहले ठीक से विचार-विमर्श कर लें। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।

छात्रों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। आपको अपने फिजूल खर्चो पर कंट्रोल करना होगा।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। जो लोग ड्राईफ्रूट का व्यापार करते हैं आज उन्हें अधिक फायदा होगा।

धनलाभ के नए मौके मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ बना रहेगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें वरना कोई और इसका फायदा उठा सकता है।

विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ जायेगी। उधार के लेन-देन से भी बचें।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कोई ऐसी बात कहने से बचें जिससे तनाव की स्थिति बने।

अगर आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र से जुड़ी आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेंगी।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगायें। संगीत से जुड़े लोगों को किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिलेगा।

सच्चे मन से की गई मेहनत रंग लायेगी। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा।

तुला (LIBRA)

आज सोच-विचार करने के बाद ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। फीजूल खर्च करने से बचें।

छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। महिलाओं का दिन राहतपूर्ण रहेगा। परिवार के सारे लोग घर के कामों में एक दूसरे की मदद करेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन खास रहने वाला है। परिवार के लिये कुछ अच्छा करने का दिन है। साहित्य से जुड़ें लोगों के लिये दिन अच्छा है।

कोई कविता या कहानी लिखने का मन बनायेंगे। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। चेहरे का खास ख्याल रखें।

धनु (SAGITTARIUS)

व्यापारी से साझेदारी होगी। विवाहितों के लिये दिन आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा।

जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं, उनकी किसी बड़े शानदार रहने वाला है। लवमेट्स अपने रिश्ते के बारे में घर वालों को बताएंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन अच्छा रहेगा। नयी ऊर्जा के साथ काम की शरूआत करेंगे तो रुके हुआ कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

परिवार वालों के साथ अधिक समय बीतेगा। जो लोग कपड़ा व्यापारी हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये अवसर मिलेंगे। बाहर का खाना खाने से बचें।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर साबित होगी। छात्रों को करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।

मीन (PISCES)

आज का दिन शानदार रहने वाला है। पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता दिखेगी। आज बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे।

आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बीतेगा। आप उनके साथ मिलकर पुरानी यादें भी ताजा करेंगे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!