आज का राशिफल, 08 September, 2022

आज का राशिफल, 08 September, 2022

Today’s Horoscope (08 September, 2022)

पढ़ें 08, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिलेगी। आपकी कोई खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो आज पूरी होगी।

ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। संतान सम्बंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा।

वृष (TAURUS)

आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, लेकिन आपको अपने मन को नियंत्रित करना होगा। किसी के साथ बहसबाज़ी में ना पड़े।

आज आप किसी नए कार्य की योजना बनायेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया काम मिलेगा। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। महिलाओं को आज के दिन कोई खुश-खबरी मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा।

कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग वर्क पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। स्टूडेंट्स को परीक्षा के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

कर्क (CANCER)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी काम में लगाई गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे।

अगर बिजनेस करते हैं तो आज धन लाभ होने की संभावना है। सेहत के मामले में भी आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

सिंह (LEO)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना बनायेंगे।

आज वाहन चलाते समय आप थोड़ी सावधानी ज़रूर बरतें। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए।

कन्या (VIRGO) 

आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज़ से अच्छा रहेगा।

आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से हो सकती है। आप कुछ लोगों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे।

तुला (LIBRA)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा।

प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर मदद की उम्मीद कर सकता है और आप उसकी मदद के लिए तैयार होंगे।

छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। आज किसी से वाद विवाद ना करें अन्यथा कोर्ट-कचहरी के चक्कर में पड़ सकते हैं।

आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट के संबंध में मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी।

मीन (PISCES)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी।

कुछ नए लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है और ये मुलाकात फायदेमंद रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!