आज का राशिफल, 17 August, 2022

आज का राशिफल, 17 August, 2022
Today’s Horoscope (17 August, 2022)

पढ़ें 17, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है। आपका नाम ऊंचा होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। यदि कोई कार्य अति आवश्यक हो,
तो उसे करने की पूरी कोशिश करें, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योकि उसमें हल्की-फुल्की गिरावट आ सकती है।

वृष (TAURUS)

आज आपके चारों ओर का वातावरण मंगलमय रहेगा, जिसे देखकर आप का मन काफी प्रसन्न होगा। यदि आज आप अपने माता पता से आशीर्वाद लेकर बाहर निकलेंगे,

तो आपके सभी कार्य सफलता से पूरे होंगे। आज आप अपने व्यापार के लिए अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपका कोई कानूनी मुकदमा चल रहा है या कोई पूछताछ चल रही है, तो आज उसके लिए समय अनुकूल नहीं है।

यदि ऐसा कोई कार्य हो, तो उसे आगे के लिए टाल दें। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए कुछ सामान्य रहने वाला है। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। यदि आपको कोई नेत्र संबंधित परेशानी थी,

तो उसमें कमी आएगी। आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको भला बुरा बोल सकता है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीददारी का मन बना रहे थे, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। यदि आप कोई व्यापारी हैं, तो आप अपने व्यापार में कुछ नए लाभ परिवर्तन कर सकते हैं।

पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आज आपको थोड़ा परेशान करेगी, लेकिन आप उसे नियंत्रण में करने में भी कामयाब रहेंगे। आज विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

सायंकाल के समय आज आपको कुछ खान पीन से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपको कोई गैस व अपच आदि की समस्या परेशान कर सकती है।

तुला (LIBRA)

आज आपको अपने व्यापार में सतर्कता बरतनी होगी। यदि आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करें, तो उसमें अपनी बुद्धि व विवेक से ही निर्णय ले, नहीं तो आप को कोई बड़ी धन हानि हो सकती है।

यदि आज आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आपके पिताजी को यदि कोई शारीरिक रोग है, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है,

जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। आज आप अपने साहस व पराक्रम से अपने शत्रुओं का हराने में कामयाब रहेंगे।

धनु (SAGITTARIUS।)

आज का दिन आपके लिए कुछ सामान्य रहने वाला है। यदि आपका कोई ऐसा कार्य है, जो लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज वह पूरा हो सकता है।

विद्यार्थी यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। रोजगार ढूंढ रहे लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं,

मकर (CAPRICORN)

आज आपको कुछ बेवजह की चिंताएं परेशान करेंगी, लेकिन वह आपकी व्यर्थ की टेंशन होगी। यदि नौकरी कर रहे जातकों ने किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोची है,

तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपका अपने व्यापार में किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा, जिसके कारण आपको गुस्सा भी आएगा, लेकिन आपको धैर्य से कार्य करना होगा,
लेकिन जल्दबाजी में कोई कार्य किया, तो वह बिगड़ सकता है और आपको कोई भारी नुकसान करवा सकता है।

संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि किसी मंगल कार्य से जुड़ा आज कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकता है।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप किसी आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने बच्चों की परेशानियों को सुनने में व्यतीत करेंगे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!